---विज्ञापन---

GK : पहला ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन? यहां जाने ऐसे ही सवालों के जवाब

General Knowledge : क्या आपको पता है कि पहली बार भारत के लिए ओलंपिक गेम में मेडल लाने वाली महिला कौन थी? आइये ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब जानते हैं।

---विज्ञापन---

General Knowledge : जनरल नॉलेज ऐसी चीज है, जितनी पढ़ो दिलचस्पी और जानकारी उतनी ही बढ़ती जाती है। ऐसे ही कुछ सवालों की लिस्ट हम आपके लिए तैयार करके लाए हैं। इन सवालों को पढ़ने के बाद बताएं कि इसमें कितने सवालों के जवाब की जानकारी आपको पहले से थी। कमेंट करके जरूर बताना कि कितने सवालों के जवाब आपके पास पहले से थे।

सवाल : एक ऐसा नेता जो पहली बार सिर्फ सात दिन के लिए सीएम बना था और साल 2022 में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
जवाब : बिहार सीएम नीतीश कुमार, साल 2000 में वह बिहार के सीएम बने थे लेकिन सात दिन बाद ही इस्तीफा देना पड़ा था।

---विज्ञापन---

सवाल : कौन सा जानवर भारत के तीन राज्यों का राजकीय पशु है?
जवाब : झारखंड, कर्नाटक और केरल तीन भारतीय राज्य हैं, जहां हाथी को राजकीय पशु का दर्जा दिया गया है।

सवाल : Blue City नाम से कौन सा शहर फेमस है?
जवाब : जोधपुर को Blue City भी कहा जाता है।

---विज्ञापन---

सवाल : आकाश चोपड़ा ने अपने ‘क्रिकेट करियर’ में कितने विकेट लिए हैं?
जवाब : आकाश चोपड़ा ने अपने क्रिकेट करियर के फर्स्ट क्लास मैचों में 6 विकेट लिए हैं।

सवाल : किस मिठाई का नाम फारसी में हिम के लिए प्रयोग होने वाले शब्द के नाम पर पड़ा है?
जवाब : बर्फी

---विज्ञापन---

सवाल : अनीता आनंद साल 2021 में किस देश की राष्ट्रीय रक्षा मंत्री बनीं?
जवाब : भारतीय मूल की रहने वाली अनीता आनंद कनाडा की राष्ट्रीय रक्षा मंत्री साल 2021 में बनाई गईं थीं।

सवाल : नेपाल का आधिकारिक कैलेंडर किस नाम से जाना जाता है?
जवाब : बिक्रम सम्वत

---विज्ञापन---

सवाल : कौन थी वो भारतीय महिला, जिसने सबसे पहले जीता था ओलंपिक मेडल?
जवाब : साल 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इस उपलब्धि के बाद उन्हें ‘द आयरन लेडी’ नाम दिया गया।

First published on: Sep 21, 2024 02:25 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola