---विज्ञापन---

प्लास्टिक का अविष्कार कब और किसने किया था? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

General Knowledge: प्लास्टिक का अविष्कार कब और किसने किया था? क्या आपको पता है कि एक दिन में कितने प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है? आज हम आपको प्लास्टिक से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर हैरान रह जाएंगे।

---विज्ञापन---

General Knowledge: प्लास्टिक का उपयोग तो सब करते हैं, प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान भी पहुंच रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने की मांग हो रही है। भारत में तो सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लग चुका है लेकिन इसका कोई खास असर नहीं है। क्या आपको पता है कि प्लास्टिक का आविष्कार किसने किया था? आइये कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब जानते हैं।

हर दिन कितना प्लास्टिक समुद्र में जाता है?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन हर मिनट एक ट्रक प्लास्टिक समुद्र में फेंक दिया जाता है।

---विज्ञापन---

दुनिया में लोग एक मिनट में कितनी प्लास्टिक की बोतलें खरीदते हैं ?
हैरानी की बात है कि हर मिनट दस लाख प्लास्टिक की बोतलें खरीदी जाती हैं।

इसी तरह प्लास्टिक बोतल का उपयोग बढ़ता रहा तो क्या होगा?
2050 तक समुद्र में मछलियों से ज्यादा प्लास्टिक हो सकता है।

---विज्ञापन---

एक इंसान औसतन कितना प्लास्टिक खा जाता है?
एक रिसर्च के अनुसार, औसत व्यक्ति हर साल 70,000 माइक्रोप्लास्टिक खाता है।

प्लास्टिक का आविष्कार किसने और कब किया था?
1907 में प्लास्टिक का आविष्कार अमरीकी वैज्ञानिक लियो बेकलैंड ने किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें :  विक्स के इस्तेमाल पर कहां है पाबंदी? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

2015 में दुनिया में प्लास्टिक का कितना उत्पादन होता था?
विश्व प्लास्टिक उत्पादन 1950 में 2.1 मिलियन टन था जो 1993 में 147 मिलियन हो गया और 2015 तक 406 मिलियन हो गया।

---विज्ञापन---

क्या आप जानते हैं कि
अब तक समुद्री जानवरों की लगभग 700 प्रजातियों के प्लास्टिक खाने या उसमें फंसने की सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें : ऐसा कौन सा जानवर है जो हमेशा प्रेग्नेंट रहता है? जानें ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब

---विज्ञापन---

क्या आप जानते हैं कि
40 प्रतिशत से अधिक प्लास्टिक का उपयोग सिर्फ एक बार किया जाता है और फिर इसे कचरे के तौर पर फेंक दिया जाता है।

कितने प्रतिशत प्लास्टिक को रिसाइकिल किया जाता है?
एक रिसर्च के अनुसार, कुल 9 प्रतिशत प्लास्टिक को ही रिसाइकिल किया जाता है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 27, 2024 08:15 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola