Interesting Facts About Tirupati Temple (Balaji Temple) : आंध्र प्रदेश में तिरुपति बालाजी मंदिर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर में दिए जा रहे प्रसाद में मछली के तेल और जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही देश के संतों और भक्तों में नाराजगी देखने को मिल रही है। अब इस पर जमकर राजनीति भी हो रही है। आज हम आपको तिरुपति बालाजी मंदिर से जुड़े कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब बताने जा रहे हैं।
तिरुपति मंदिर में पूजा के लिए फूल कहां से आते हैं?
तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान की पूजा के लिए फूल, घी, दूध, छाछ, पवित्र पत्ते आदि मंदिर से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित एक अज्ञात गांव से लाए जाते हैं।
तिरुपति मंदिर में भगवान की मूर्ति कहां रखी गई है?
देखने में ऐसा लगता है कि तिरुपति मंदिर में भगवान की मूर्ति बीच में रखी हुई है लेकिन ऐसा नहीं है. मूर्ति मंदिर के दाहिने कोने में रखी गई है।
तिरुपति मंदिर में समुद्र की लहरों की आवाज कहां सुनाई देती है?
कहा जाता है कि मंदिर में मौजूद भगवान की मूर्ति में कान लगाने पर समुद्र की लहरों की आवाज सुनाई देती है।
तिरुपति मंदिर की मूर्ति का तापमान कितना रहता है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूर्ति का तापमान 110 डिग्री फारेनहाइट रहता है, भले ही मंदिर ऊंचाई पर है और आसपास का वातावरण ठंडा है।
बालाजी मंदिर को और किस नाम से जानते हैं?
भगवान श्री वेंकटेश्वर ने पांच हजार साल पहले तिरुमाला को अपना निवास स्थान बनाया था। उनसे भी पहले भगवान वराहस्वामी ने ही तिरुमाला को अपना निवास स्थान बनाया था। भगवान श्री वेंकटेश्वर को श्रीनिवास, बालाजी और वेंकटचलपति के नाम से भी जाना जाता है।
मंदिर में क्यों दान किए जाते हैं बाल?
मंदिर में अपने बाल दान देने की प्रथा सदियों पुरानी है। सभी उम्र के लोग, महिलाएं और पुरुष भगवान के दर्शन से पहले मंदिर परिसर के पास अपना सिर मुंडवाते हैं। मंदिर की तरफ से इसके लिए अच्छी सुविधाएं दी गईं हैं। कहा जाता है, बालाजी को किसी वजह से सिर में चोट लग गई थी, उनके बाल भी निकल गए थे। ऐसे में नीला देवी नामक एक गंधर्व राजकुमारी ने तुरंत अपने बालों का एक हिस्सा काट दिया और इसे बालाजी को सौंपकर उसे अपने सिर लगाने की अपील की। भगवान ने इसे स्वीकार कर लिया और वादा किया कि जो कोई भी उनके मंदिर में आएगा और अपने बाल अर्पित करेगा, उसे आशीर्वाद मिलेगा। तब से मंदिर में अपना सिर मुंडवाने की प्रथा चली आ रही है।
अब क्यों हो रहा है विवाद?
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने यह दावा कर सनसनी मचा दी है कि पिछली सरकार (तत्कालीन सीएम जगन मोहन रेड्डी) में तिरुपति मंदिर में मिलने वाले प्रसाद में घी की जगह जानवरों की चर्बी और मछली के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा था। 9 जुलाई को मंदिर बोर्ड ने घी के सैंपल गुजरात स्थित पशुधन लैब (NDDB CALF Ltd.) भेजे और 16 जुलाई को लैब रिपोर्ट आई। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की फूड लैब काल्फ (CALF) ने बताया कि जानवरों की चर्बी और फिश ऑयल से तैयार घी में प्रसादम के लड्डुओं बनाए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
3 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
6 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
7 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines