General Knowledge : अक्सर नंंबर प्लेट राज्य के कोड के साथ शुरू होते हैं लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ कारों पर नंबर प्लेट सीधे अंक से शुरू होते हैं। क्या आपको पता है कि ये नंबर प्लेट किसे और क्यों दिए जाते हैं? आइए ऐसे ही सवालों के जवाब देते हैं।
सवाल : ऐसा कौन सा जानवर है, जो कूद नहीं सकता?
जवाब : हाथी
सवाल : पानी के अलावा दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय पेय क्या है?
जवाब : चाय दुनिया में पानी के बाद दूसरा सबसे अधिक पिया जाने वाला पेय माना जाता है।
सवाल : पृथ्वी पर सबसे ठंडा शहर कहां है?
जवाब : रूस में ओम्याकॉन को दुनिया का सबसे ठंडा स्थान माना जाता है, जहां इंसान रहते हैं।
सवाल : भारत में सबसे पहले कौन-सी कार बनी थी?
जवाब : भारत में बनी पहली कार, हिंदुस्तान एंबेसडर थी। यह साल 1948 में बनी थी और ब्रिटेन की मॉरिस ऑक्सफोर्ड सीरीज 3 पर आधारित थी।
सवाल : भारत की पहली स्वदेशी कार कौन-सी थी?
जवाब : भारत की पहली स्वदेशी कार टाटा इंडिका थी, जिसे भारत में ही बनाया गया था।
सवाल : पहली मारुति 800 का मालिक कौन था?
जवाब : पहली मारुति 800 कार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने श्री हरपाल सिंह को सौंपी थी, जो लकी ड्रा के जरिए कार के पहले मालिक बने थे।
यह भी पढ़ें : ऐसी क्या चीज है, जो सिर्फ बोलने से टूट जाती है? जवाब सुन पकड़ लेंगे माथा
सवाल : भारत का पहला फॉर्मूला वन कार का ड्राइवर कौन था?
जवाब : पहले भारतीय फॉर्मूला वन ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन थे। उन्होंने 2005 में जॉर्डन टीम के साथ फॉर्मूला वन में भाग लिया था और 2006 और 2007 में विलियम्स FI टेस्ट में भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें : ऐसा कौन सा फल है, जो मीठा होने के बाद भी नहीं बिकता? जवाब बताने में छूट जाएगा पसीना
सवाल : अंक से शुरू वाले BH सीरिज के नंबर प्लेट क्यों और किसे दिए जाते हैं?
जवाब : BH सीरीज नंबर प्लेट पूरे भारत में मान्य होते हैं, इसलिए जब आप किसी नए राज्य में जाते हैं तो आपको अपने वाहन को फिर से पंजीकृत कराने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। इस तरह के नंबरप्लेट उन लोगों को दिए जाते हैं जो सरकारी कर्मचारी हों या ऐसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हों जिसका चार से अधिक राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में उनका ऑफिस हो।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
14 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
16 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
17 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
18 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines