---विज्ञापन---

देश का सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

General Knowledge : क्या आपको पता है कि भारत का सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है? NCRB हर साल भारत के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट जारी करता है। आइये आज हम भारत के कुछ खास शहरों के बारे में दिलचस्प जानकारी देते हैं।

---विज्ञापन---

General Knowledge : भारत में कई राज्यों में क्राइम रेट बहुत अधिक है। हर साल नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB)  आंकड़े जारी कर बताता है कि कौन सा शहर सबसे सुरक्षित है और कौन सा शहर सबसे असुरक्षित। क्या आपको पता है कि देश का सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है? या देश का सबसे असुरक्षित शहर का नाम क्या है?

आज हम आपको भारत से जुड़े कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब देने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

भारत का सबसे असुरक्षित शहर कौन सा है?
साल 2023 में जारी किए गए NCRB आकड़ों के अनुसार, दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है।

भारत का सबसे स्वच्छ और सबसे गंदा शहर कौन सा है?
‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में पश्चिम बंगाल के हावड़ा को भारत के सबसे गंदे शहर का दर्जा दिया गया है । जबकि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर कौन सा है?
उत्तर प्रदेश के नोएडा को साल 2023 में सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला है।

भारत का सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है?
कोलकाता को देश का सबसे सुरक्षित शहर बताया गया है। इसके बाद पुणे और हैदराबाद का नाम है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ऐसा देश जहां दो शादियां हैं जरूरी, ना करने पर मिलती है सजा; जानें वजह

भारत का सबसे स्वच्छ गांव कौन सा है?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का सबसे स्वच्छ गांव मेघालय का मौलिन्नोंग है।

---विज्ञापन---

भारत का सबसे स्वच्छ राज्य कौन सा है?
एक रिपोर्ट के अनुसार, ताजा रिपोर्ट में महाराष्ट्र को सबसे स्वच्छ राज्य बताया गया है जबकि मध्य प्रदेश को दूसरा और छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें : General Knowledge: एक तस्‍वीर की कीमत? 2001 सोने के स‍िक्‍के..50,000 क‍िलो काली म‍िर्च..100 क्‍व‍िंटल इलायची

---विज्ञापन---

सफाई अभियान दिवस कब मनाया जाता है, या इसकी शुरुआत कब हुई?
2 अक्टूबर को सफाई अभियान दिवस मनाया जाता है, साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की थी।

दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा है?
लाहौर को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 09, 2024 08:15 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola