---विज्ञापन---

इंसान की तरह क्या जानवर भी समलैंगिक होते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक

Gay Animals: जानवरों में होमोसेक्सुअल बिहेवियर क्या है? इस आर्टिकल में जानिए कि कैसे डॉलफिन, पेंगुइन, बंदर और अन्य प्रजातियों में होमोसेक्सुअल बिहेवियर किस रूप से पाई जाती है और इसके पीछे के कारण।

---खबर नीचे जारी है---

Gay Animals: जानवरों में होमोसेक्सुअल बिहेवियर एक दिलचस्प और कम समझा जाने वाला विषय है। आमतौर पर लोग होमोसेक्सुअलता को केवल इंसानों से जोड़ते हैं, लेकिन यह बिहेवियर जानवरों की कई प्रजातियों में भी पाया जाता है। वैज्ञानिक Research बताते हैं कि करीब 1,500 से ज्यादा जानवरों की प्रजातियों में होमोसेक्सुअल बिहेवियर देखा गया है। इसमें डॉलफिन, पेंगुइन और जिराफ जैसे जानवर शामिल हैं। यह बिहेवियर एक ही लिंग के जानवरों के बीच शारीरिक संबंध, सोशल बांड और कभी-कभी जीवन भर साथ रहने का रूप ले सकता है। जानवरों में इस तरह का बिहेवियर उनके सोशल बांड मजबूत करने, ग्रुप में जगह बनाने या यौन संतुष्टि के लिए हो सकता है।

होमोसेक्सुअल बिहेवियर क्या है?

होमोसेक्सुअल बिहेवियर का मतलब तब होता है जब एक ही लिंग के दो जीव आपस में शारीरिक या सामाजिक रूप से जुड़ते हैं। यह बिहेवियर जानवरों में भी देखा गया है, जिसमें एक ही लिंग के जानवर एक-दूसरे के साथ संबंध बनाते हैं, खेलते हैं, और कभी-कभी जीवन भर साथ रहते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़े: भारत पर परमाणु बम से हमला करने की धमकी! कौन है वो शख्स जिसने छेड़ा नया विवाद?

किन जानवरों में देखा गया है होमोसेक्सुअल बिहेवियर?

जानवरों की करीब 1,500 से ज्यादा प्रजातियों में होमोसेक्सुअल बिहेवियर देखा गया है। इनमें से कुछ प्रमुख प्रजातियां हैं:

---खबर नीचे जारी है---
  • डॉलफिन: डॉलफिन में होमोसेक्सुअल एक्टिविटीज बहुत आम हैं। नर डॉलफिन आपस में खेलते हैं और रिश्ते बनाते हैं।
  • पेंगुइन: कई पेंगुइन जोड़े एक ही लिंग के होते हैं और वे मिलकर अपने अंडों की देखभाल करते हैं।
  • जिराफ: नर जिराफो में एक-दूसरे के प्रति Attraction और शारीरिक संपर्क सामान्य हैं।

जानवर ऐसा क्यों करते हैं?

जानवरों में होमोसेक्सुअल बिहेवियर के पीछे कई कारण हो सकते हैं:

  • सोशल बांड: यह बिहेवियर अक्सर ग्रुप के सदस्यों के बीच मजबूत बंधन बनाने में मदद करता है।
  • Competition: कई बार यह शक्ति दिखाने का तरीका हो सकता है।
  • प्रजनन के बिना संबंध: कुछ जानवरों में यह यौन संतुष्टि का हिस्सा हो सकता है,जो प्रजनन से जुड़ा नहीं होता।

यह भी पढ़े: NASA की फुल फॉर्म क्‍या है और ISRO की? National Space Day पर जानें रोचक सवालों के जवाब

---खबर नीचे जारी है---

क्या यह सामान्य है?

हां, जानवरों में यह पूरी तरह से सामान्य है। यह बिहेवियर उनकी जीवित रहने की रणनीतियों और Social Structures का हिस्सा हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि सभी जानवर होमोसेक्सुअल होते हैं, लेकिन कुछ जानवरों में यह एक स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है।

First published on: Aug 24, 2024 01:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola