एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध और सुप्रसिद्ध वेब सीरीज़ सौराष्ट्र को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। इस वेब सीरीज़ में डेब्यू करने वाले फ़रीदाबाद के गौरव नागर जो कि 36 साल के हैं। गौरव ने प्रामाणिक रूप से इस सीरीज़ के पात्र बाबूज़ी के साथ सही न्याय करते हुए सटीक और उम्दा भूमिका निभाई है।
पेशे से टेक्सटाइल इंजीनियर गौरव नागर देश विदेश की यात्रा करना पसंद करते हैं। गौरव का कहना है कि बचपन से ही मुझे घूमने फिरने का शौक रहा है। मैं पूरी दुनिया घूमना चाहता हूं। नए लोगों से मिलना चाहता हूं। विश्व की सांस्कृतिक विविधता देखना चाहता हूं, अलग-अलग जगह के अलग-अलग व्यंजनों का अनुभव करना चाहता हूं और नई अनदेखी जगहों की तलाश करना चाहता हूं।
सौराष्ट्र सीरीज में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, गौरव कहते हैं कि जब मैंने पहली बार सीरीज की स्क्रिप्ट सुनी, तब से ही मैं बाबू जी के पात्र की भूमिका निभाने के लिए बहुत उत्साहित था।
इसी के साथ गौरव अपनी यूट्यूब यात्रा के बारे में बताते हुए कहते हैं कि पूरी दुनिया की यात्रा करना मेरा बचपन से ही एक सपना था। अपने सपनों को पूरा करने के लिए मैंने कई प्रयास किए और 2013 में अपना पासपोर्ट बनवाया। मैंने अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की और मेरे एक मित्र ने सुझाव दिया कि मैं एक ट्रैवल ब्लॉग चैनल शुरू करूं और अपने यात्रा वीडियो वहां लोगों के लिए रखूं, जो समुंदर पार स्थित विदेशों की यात्रा नहीं कर सकते।
आपको बता दें कि गौरव ने अब तक 25 अलग-अलग देशों की यात्रा की है और अपने चैनल गौरव नागर पर अपने तरह तरह के अनुभव साझा किए हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines