Weird News : कुछ लोग शराब के इतने आदी हो जाते हैं कि वह किसी भी कीमत पर खुद को शराब से दूर नहीं कर पाते। ऐसे लोग गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं। एक शख्स को अधिक शराब पीने के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और उसके प्राइवेट पार्ट को काटना पड़ गया है।
द मिरर की रिपोर्ट मुताबिक, 65 साल का यह व्यक्ति तेज बुखार के बाद अस्पताल पहुंचा था। वह काफी परेशान था। डॉक्टरों ने चेक किया तो पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट में बुरी तरह इंफेक्शन हो चुका है। इससे पहले डॉक्टरों ने शख्स का इलाज किया था और इंजेक्शन दिया था लेकिन इस बार उसकी हालत और बिगड़ चुकी थी।
जब 65 साल का मरीज आराम ना होने पर दूसरी बार डॉक्टर के पास पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट को काटने का फैसला किया। बताया गया कि उसे गैंग्रीन हो गया था, जिसके कारण उसके टिशू (ऊतक) काले पड़ गए थे। डॉक्टरों का कहना है कि शराब के दुरुपयोग से गैंग्रीन और पेशाब से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें : 17 साल की युवती के पेट से निकला कुछ ऐसा, चौंके डाक्टर, 90 मिनट तक चला ऑपरेशन
डॉक्टरों ने कहा कि लिंग पर इस्केमिक गैंग्रीन का पनपना एक अत्यंत दुर्लभ घटना है, क्योंकि इस अंग में रक्त की प्रचुर आपूर्ति होती है। पीड़ित को डॉक्टरों ने उसकी स्थिति के बारे में जानकारी दी और इसका इलाज बताया। मरीज ने इलाज के लिए सहमति दी। बताया गया कि शख्स अधिक शराब पीता था, इसकी वजह से उसे गैंग्रीन हो गया।
यह भी पढ़ें : Video: उत्तर प्रदेश सरकार,’मजिस्ट्रेट’ लिखी कार में दिखाए स्टंट, वीडियो वायरल
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि इस तरह के गंभीर जोखिम को कम करने के लिए मूत्र रोग विशेषज्ञ से शीघ्र परामर्श लेने की बात कही है। दरअसल गैंग्रीन एक गंभीर स्थिति है, जिसमें रक्त की आपूर्ति में कमी के कारण शरीर के ऊतक मर जाते हैं। यह मुख्य रूप से तीन तरह से प्रभावित करता है – सूखा, गीला और गैस।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
13 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
14 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines