Viral Video : बस में बैठने के लिए सीट मिल जाए, इसके लिए लोग खिड़की से भी चढ़ते दिखाई दिए हैं। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खिड़की से बस में चढ़ने के दौरान धड़ाम से गिर पड़ा। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर खुश भी हो रहे हैं और दुखी भी हैं, पढ़ें ऐसा क्यों?
वीडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। बस आते ही लोग बस में चढ़ने की कोशिश करने लगे। एक लड़का होशियारी दिखाते हुए खिड़की से बस में दाखिल होने लगा। इसी दौरान उसके साथ एक दुर्घटना हो गई। शख्स बस की खिड़की से लटककर बस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी बस की खिड़की टूट गई।
दुःख इस बात का है, टूट गया शीशा
खिड़की टूटने के बाद शख्स खिड़की के साथ ही जमीन पर गिर पड़ा। यह घटना एक शख्स ने वीडियो में रिकॉर्ड कर ली, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर एक शख्स ने लिखा है कि क्या अन्य यात्रियों को इस बात से खुश होना चाहिए कि उसे सबक मिला या फिर दुख इस बात का है कि एसटी बस का शीशा टूट गया!
वायरल पर वीडियो मजे ले रहे हैं लोग
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यूपी, बिहार की बसों में लोग खिड़की पकड़कर लटक जाते हैं लेकिन बस को कुछ नहीं होता लेकिन इन बसों की हालत तो बेहद खराब लग रही है। एक अन्य ने लिखा कि बसों की कमी के कारण महाराष्ट्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ने लिखा कि क्या कभी वो दिन भी आएगा, जब लोग सीट के लिए लड़ना छोड़ देंगे!
यह भी पढ़ें : पालतू कुत्ता रखने वालों के लिए चेतावनी है ये खबर, मालकिन की ऐसी की हालत, हिल गए पुलिसवाले
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि इन लोगों को पहले से ही पता था कि ये सब होने वाला है। सिर्फ लाइक्स और व्यूज के लिए इन लड़कों ने इस वीडियो को बनाया है। एक ने लिखा कि होशियार बनना कई बार भारी पड़ता है। इसे चोट जरूर लगी होगी। ऐसे लोगों को सबक मिलना भी जरूरी है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
11 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines