झूल रहे शख्स को नीचे पटकने वाले बकरे का वीडियो वायरल, अब तक देख चुके 6 करोड़ लोग

Angry Goat Attack Viral Video : इंसान के ऊपर भड़की बकरी ने माथे से ऐसा वार किया कि झूला झूल रहा इंसान जमीन पर गिर पड़ा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और खबर लिखे जाने तक 6 करोड़ से अधिक लोग वीडियो देख चुके हैं।

Goat Attack Viral Video
विज्ञापन

Angry Goat Attack Viral Video : जानवरों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कुछ मजेदार होते हैं तो कुछ सीख देने वाले होते हैं। कुछ हिंसक कुत्तों के वीडियो आपने सोशल मीडिया पर जरूर देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी गुस्से से भरी बकरी को देखा है? ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पर बकरी भड़क गई तो उसे झूले से नीचे गिराकर ही रुकी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कपड़ों से बने झूले में टोकरी रखकर लेता हुआ है। तभी अचानक एक बकरी ने उस पर हमला शुरू दिया। बकरी माथे से शख्स पर हमला करती, जिससे उसे चोट भी लग रही थी। हालांकि बकरी का सिर टोकरी से टकराता था। बकरी ने कई बार इसी तरह हमला किया और शख्स को झूले से नीचे गिरा दिया।

Advertisment

बकरी के हमले का वीडियो वायरल 

वहीं वीडियो के अगले हिस्से में बकरी के हमले से बचने के लिए शख्स ने ड्रम का इस्तेमाल किया। बकरी के हमले से ड्रम पिचक गया। काफी देर बकरी इसी तरह उग्र होकर शख्स पर हमला करती रही। वीडियो को गौर से देखने पर पता चल रहा है कि ये किसी फार्म का है। इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @carneiro.chico (@carneiro_chicoo)


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बकरी इतना परेशान कर रही है तो कोई इसका करी क्यों नहीं बना देता? एक ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर रोते – रोते हंसना आ गया। एक ने लिखा कि जिस घर में बकरी रहती होगी, उस घर के एंट्री गेट पर लिख देना चाहिए कि इस घर में एक हिंसक बकरी है, सावधान रहें।

एक ने लिखा कि वो अपने ही मालिक पर हमला क्यों कर रही है? एक ने लिखा कि मुझे पता है कि हर किसी की अपनी राय है, लेकिन मुझसे इसमें कुछ भी मजाकिया नहीं लग रहा है। यह बकरी अपने मालिक के प्रति आक्रामक होती है, वह जरूर किसी बात से दुखी है। सच में यह कोई मजाक का विषय नहीं है।

विज्ञापन

वीडियो को @carneiro_chicoo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 6 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। करीब डेढ़ लाख लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ