'बैटिंग स्टाइल' चोरी देखी क्या? बाइक लेकर फरार होने ही वाला था, दिख गई 'तीसरी आंख'; देखें आगे क्या हुआ

Viral Video : क्या आपने कभी बैटिंग स्टाइल चोरी देखी है? इसका एक वीडियो वायरल रहा है, जिसमें चोर एक बाइक चुराने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। हालांकि उसका मिशन सक्सेस नहीं हो पाया।

Viral Video

Viral Video : सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद हंसी रोक पाना मुश्किल होता है। कई बार चोरों की करतूत कैमरे में कैद हो चुकी है। ऐसा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक चोर बाइक चुराने के लिए ‘बैटिंग स्टाइल’ अपनाता दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स हाथ में बैट लेकर फोन चोरी करने पहुंचा है। शख्स बैट से शॉट मारने की एक्टिंग करते हुए बाइक का हैंडल चेक किया। इसके बाद वह बाइक पर बैठ गया। कुछ देर तक जब वह बाइक पर बैठा रहा और किसी ने टोका नहीं तो इसका आत्मविश्वास और बढ़ गया।

कैमरा देखते ही बदल गए जज्बात 

बाइक पर बैठने के बाद शख्स की नजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पड़ गई। इसके बाद तो उसकी भावनाएं, जज्बात सब बदल गए। वह धीरे से बाइक से उतारा और बैट से अपना चेहरा छुपाते हुए वहां से भाग निकला। अब यह वीडियो असली है या नकली, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन वीडियो देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)


वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि भाई इसीलिए अब सीसीटीवी कैमरा हर जगह जरूरी हो गया है। एक ने लिखा कि चोरी करने के लिए क्या गजब की टेक्निक है भाई! चोरी करने का क्या गजब तरीका है। एक ने लिखा कि चोरी करने का तरीका थोड़ा कैज़ुअल है। एक अन्य ने लिखा कि गलत हुआ बेरोजगार भाई के साथ, इसे सबसे पहले सीसीटीवी को तोड़ना चाहिए था।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भैया ने तीसरी आंख देखकर मूड चेंज कर लिया। एक ने लिखा कि यह वीडियो जानबूझकर रिकॉर्ड किया गया है। ये कोई सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि ये एक मजेदार वीडियो है लेकिन असली नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ