नई दिल्ली: आज पूरे देश में धूमधाम से फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। ये दिवस हर साल अगस्त के पहले हफ्ते में ही मनाया जाता है। इस दिन सभी दोस्त अपनी यारी को सेलिब्रेट करते हैं। ये दिन दोस्ती को समर्पित है और लोग इसे खास बनाने के लिए दोस्तों से मिलते है उनके साथ पार्टी करते है और अपने साथियों को फ्रेंडशिप बेल्ट भी गिफ्ट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मित्रता दिवस यानि फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों मनाया जाता है। दरअसल इसके पीछे भी एक रोचक कहानी है जिसे हम आपको बताने जा रहे हैं।
अगस्त के पहले हफ्ते में ही क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे?
हर साल सभी लोग अगस्त के पहले हफ्ते में फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाते हैं। इस दिवस को पहले हफ्तें में मनाने के पीछे भी एक वजह है। ऐसा माना जाता है कि अमेरिका में सन् 1935 में अगस्त के पहले रविवार को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी उसका एक काफी अच्छा दोस्त था। दोस्त के मौत की सूचना मिलते ही वह दोस्त हताश हो गया था। यह खबर सुनने के बाद उस व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।
इस आत्महत्या की खबर सामने आते ही अमेरिकी सरकार ने दोस्ती और लगाव के इस रूप को देखकर अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाने का फैसला लिया। सरकार के इस निर्णय के बाद धीरे धीरे ये दिवस पहले अमेरिका और फिर पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाने लगा। इस दिवस का लोगों को पूरे साल भर इंतजार रहता है।
फ्रेंडशिप डे का महत्व
दोस्त हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बिना दोस्तों के ये जीवन अधूरा है। मित्रों से हमें ढेर सारी चीज़े सीखने को मिलती है और कई बार वे हमें जीने के सही मायने भी सिखा कर चले जाते हैं। इन्हीं दोस्तों को धन्यवाद करने के लिए ये दिवस मनाया जाता है। इस दिन हमें हमारे सभी मित्रों को उनके साथ के लिए धन्यवाद करना चाहिए और उनकी खुशी की दुआं मांगनी चाहिए।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
23 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines