---विज्ञापन---

वीडियो गेम हारने पर बेरोजगार ने 11 साल की बच्ची की ली जान, गर्लफ्रेंड को बता दी सच्चाई

Fortnite Game Crime : गेम हारने के बाद एक शख्स ने 11 साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर शव को जंगल फेंक दिया। इसकी जानकारी उसने अपनी गर्लफ्रेंड को दी और अब दोनों पकड़े गए हैं। जानें कैसे पकड़ा गया आरोपी।

---विज्ञापन---

Fortnite Game Crime : फ्रांस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने वीडियो गेम हारने के बाद एक 11 साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। बच्ची की हत्या करने के बाद शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को पूरी कहानी बता दी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पढ़ें कैसे शख्स गिरफ्तार हुआ और उसने बच्ची की हत्या क्यों की थी?

फ्रांस का रहने वाला 23 साल का शख्स बेरोजगार था। वह इसी महीने की शुरुआत में फोर्टनाइट गेम में हार के बाद आक्रोशित था और फिर गुस्से में आकर एक 11 साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। ओवेन एल. नाम का शख्स ऑनलाइन गेम खेलते वक्त एक अन्य शख्स से बहस हुई थी। यह गेम वह हार गया था, जिसके बाद वह गुस्से में घर से बाहर चला गया था। वहां उसकी मुलाकात 11 साल की लुईस लासेल से हुई।

---विज्ञापन---

फोर्टनाइट खेलने के बाद क्राइम 

8 फरवरी को लुईस का शव पेरिस के करीब एस्सोन के एपिने-सुर-ओर्ग में मिला था। उसके माता-पिता लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन इसके 12 घंटे बाद ही बच्ची का शव बरामद हुआ था। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ओवेन एल. फोर्टनाइट खेल रहा था। गेम के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद वह काफी गुस्से में था। गुस्से को शांत करने के लिए वह घर से निकलकर घूमने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें : Expensive Perfumes: दुनिया में सबसे महंगे हैं ये 5 Perfume, जानें कीमत और वजह

---विज्ञापन---

बहाने से जंगल में ले गया शख्स 

इसी दौरान उसके मन में लूट और जबरन वसूली का विचार आया। इसी दौरान उसने बड़े अपराध को अंजाम दे दिया। उसका सामना लुईस से हुआ, जिसे वह नहीं जानता था। ओवेन एल. ने लुईस के गले मोबाइल फोन लटकता देखा तो उसका पीछा करने लगा। उसने बच्ची को बताया कि जंगल में उसका सामान खो गया है, क्या वह मदद कर सकती है। बच्ची राजी हो गई और जैसे ही वह एकांत में पहुंचा तो लुईस को चाकू दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया और पैसे मांगने लगा।

यह भी पढ़ें : चलती शताब्दी में चोरी का वीडियो वायरल, देखें कैसे सांसद के करीबी का फोन ले उड़ा चोर

---विज्ञापन---

लुईस इससे घबरा गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी इस पर ओवेन एल. आक्रामक हो गया। बच्ची को जमीन पर धकेल दिया और चाकू घोंप दिया। लुईस के शरीर के पास ही उसका फोन मिला और उसके साथ यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं मिला था। हालांकि जांच में उसके हाथों पर पुरुष डीएनए भी पाया। हत्या करने के बाद उसने अपनी प्रेमिका को घटना के बारे में बता दिया था। ओवेन एल की 24 वर्षीय गर्लफ्रेंड पर अपराध छुपाने का आरोप लगाया गया है। शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया, जांच में सामने आया कि उस पर पहले से ही छोटे-मोटे अपराध का मामला दर्ज था। इतना ही नहीं, उसकी बहन ने भी उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया हुआ था।

First published on: Feb 17, 2025 03:41 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola