चलती शताब्दी में चोरी का वीडियो वायरल, देखें कैसे सांसद के करीबी का फोन ले उड़ा चोर

Shatabdi Theft Video Viral : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन में एक चोर मोबाइल फोन छीनकर भागता दिखाई दे रहा है।

Thief In Train
विज्ञापन

Shatabdi Theft Video Viral : ट्रेन में चोरी की घटनाएं कोई नई बात नहीं है लेकिन अब कई ट्रेनों में सीसीटीवी लग जाने के कारण चोरों की हरकतें कैमरे में कैद हो रही हैं। शताब्दी ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन से चोर ने कैसे सांसद के करीबी का फोन लेकर भाग गया। चोरी की घटना महज कुछ सेकंड में हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को राजस्थान का बताया जा रहा है। वीडियो शेयर कर बताया जा रहा है कि वीडियो शताब्दी ट्रेन के अंदर का है। वीडियो में ट्रेन धीरे-धीरे चलती दिखाई दे रही है। इसी बीच चलती ट्रेन में एक शख्स चढा और दरवाजे के पास ही बैठे के शख्स का फोन छीनकर कुछ ही सेकंड में ट्रेन से नीचे उतरकर फरार हो गया।

विज्ञापन

चोरी कर फरार हुआ चोर

ट्रेन में लगे सीसीटीवी में चोरी की यह घटना कैद हो गई, जिसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि चोर ने राजस्थान से कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के सहयोगी का फोन छीनकर फरार हो हो गया। जानकारी के अनुसार राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा लोकसभा सीट से सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल अपने सहयोगी लक्ष्मण साईं के साथ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से नई दिल्ली से जयपुर के बीच यात्रा कर रहे थे।

यहां देखें वीडियो 


इसी दौरान एक जगह जैसे ही ट्रेन की स्पीड कम हुई तो एक चोर घुसा और सांसद के सहयोगी के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। चोर के पीछे दो लोग दौड़े लेकिन उसे पकड़ने में असफल रहे। चोर फरार हो गया।

विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग अब सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर शताब्दी जैसी ट्रेनों में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं तो अन्य ट्रेनों का क्या हाल होगा! हालांकि सांसद की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ