---विज्ञापन---

अमेरिका के पास क्या सच में ‘एलियन’? इंटरनेट पर बहस, पूर्व पेंटागन जासूस के दावे से सनसनी

Aliens On Earth: एक पूर्व अमेरिकी जासूस ने एलियंस की उपस्थिति का दावा किया है, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। उन्होंने अमेरिकी सरकार पर दशकों से यह जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है।

---खबर नीचे जारी है---

Aliens On Earth: एलियंस और UFO के बारे में कई दशकों से चर्चाए होती रही हैं, लेकिन हाल ही में एक पूर्व अमेरिकी जासूस लुइस एलिजोंडो ने एक बड़ा खुलासा किया है जिसने सभी को चौंका दिया है। उनके मुताबिक, न सिर्फ एलियंस वाकई में मौजूद हैं, बल्कि अमेरिकी सरकार को इसके बारे में कई दशकों से पता है। एलिजोंडो का दावा है कि 1947 में हुए रोज़वेल हादसे के बाद सरकार ने एक अज्ञात वाहन बरामद किया था, जो किसी भी देश का नहीं था। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोगों के बीच इस पर खूब बहस हो रही है। कुछ लोग उनकी बातों पर विश्वास कर रहे हैं, तो कुछ इसे महज अफवाह मान रहे हैं। इस विवादित दावे ने एलियंस और UFO पर पुरानी बहस को फिर से ताजा कर दिया है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या हम वाकई ब्रह्मांड में अकेले हैं?

यह भी पढ़े: डरा रहा Monkeypox का घातक स्ट्रेन Clade-1, अब यह सबसे कारगर दवा भी बेअसर

---खबर नीचे जारी है---

जासूस का दावा

पूर्व जासूस ने दावा किया कि एलियंस पृथ्वी पर उतरे हैं और अमेरिकी सरकार दशकों से उनके अस्तित्व को ढक रही है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अधिकारियों के पास “अज्ञात मूल” के वाहन हैं जो अमेरिका या किसी अन्य देश से नहीं हैं। ये चौंकाने वाले दावे मीडिया में बहुत बार रिपोर्ट किए गए हैं, कई लोगों ने उनकी बात मानने से मना क्र दिया आवर उनकी बातों पर डाउट किया है। हालांकि, कुछ लोगों द्वारा जासूस की विश्वसनीयता पर सवाल भी उठाया गया है, जो तर्क देते हैं कि उनके दावे निराधार हैं और सबूतों के साथ नही है।

ये है वो वायरल वीडियो :

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Daily Mail (@dailymail)

---खबर नीचे जारी है---

Aliens On Earth: सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया

इस वीडियो को 60,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 1,400 से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने इस पर अपने विचार व्यक्त किए।

---खबर नीचे जारी है---

एक यूजर ने लिखा, “यह घमंड वाली बात है कि हम सोचें कि पूरे ब्रह्मांड में सिर्फ हम ही सबसे बुद्धिमान प्राणी हैं। यह तो साफ है कि कहीं न कहीं एलियंस हैं।”

दूसरे यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, “मैं पहले इस पर विश्वास नहीं करता था, लेकिन अब सोचता हूं कि इतने सारे लोग गायब क्यों हो जाते हैं? हर दिन इतने लोग गायब हो रहे हैं, तो जरूर इस कहानी में और कुछ होगा।”

---खबर नीचे जारी है---

तीसरे यूजर ने संदेह जताते हुए कहा, “कभी कोई असली सबूत नहीं मिला है,” जबकि चौथे यूजर ने लिखा, “आखिरकार कोई तो सच बोल रहा है।”

यह भी पढ़े: इंसान की तरह क्या जानवर भी समलैंगिक होते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक

---खबर नीचे जारी है---

Aliens On Earth:  लुइस एलिजोंडो कौन हैं?

लुइस एलिजोंडो, जो पहले अमेरिकी सेना में काउंटरइंटेलिजेंस विभाग में काम कर चुके हैं, पहली बार 2017 में चर्चा में आए थे। न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने अमेरिकी सरकार और सेना की UFO के बारे में Privacy पर खुलासा किया था। इसके बाद, वह हिस्ट्री चैनल के डॉक्यू-सीरीज में नजर आए और उनके बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई। एलिजोंडो का मानना है कि एलियंस की उपस्थिति पर जो जानकारी है, उसे दुनिया से छुपाया जा रहा है और अब समय आ गया है कि इसे सार्वजनिक किया जाए।

First published on: Aug 24, 2024 03:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola