हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विदेशी राजदूतों ने भारत में कुछ ऐसे मनाई होली, किसी ने खाई गुझिया तो किसी ने खेला रंग

Foreign envoys celebrate Holi: भारत में मौजूद विदेश राजदूतों ने देशवासियों को होली की बधाई दी है, किसी ने रंग खेला तो किसी ने गुझिया खाई। पूरी खबर पढ़िए और देखिए कि किस तरह विदेशी राजदूतों ने होली मनाई है।

विज्ञापन
Foreign envoys celebrate Holi

Foreign envoys celebrate Holi:पूरे देश में होली का त्योहार पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होली एक शुभ त्योहार है और वसंत मौसम के वापसी का संकेत है। आम लोगों के साथ भारत के नेता, मंत्री समेत तमाम लोग होली का यह त्योहार मनाते हैं। भारत में मौजूद विदेश दूत भी इस त्योहार में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इस बार कई विदेशी दूतों ने अपने अंदाज में होली का त्योहार मनाया है। इससे जुड़ा वीडियो और फोटो भी सामने आया है।

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए लोगों को होली की बधाई दी है। उन्होंने गुझिया का भी लुत्फ़ उठाया। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा कि “#HappyHoli, दोस्तों! अमेरिकी मेवों से बनी स्वादिष्ट गुझिया के साथ भारत में अपनी पहली होली मना रहा हूं – परंपराओं और #USIndiaDosti का उत्सव! मैंने लॉस एंजिल्स में होली समारोह मनाया है, लेकिन यहां रहने से बेहतर कुछ नहीं है।

भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने गुझिया खाने का वीडियो शेयर किया और कहा, “ बहुत अच्छा है ।” वीडियो शेयर कर उन्होंने होली की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी के साथ रंग खेलने का वीडियो भी शेयर किया है। वहीं इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने हिंदी में ट्वीट किया है और रंग लगी अपनी फोटो शेयर की है।

विज्ञापन


नाओर गिलोन ने लिखा कि इस साल, मुझे होली के आनंदमय उत्सव में शामिल होना मुश्किल लग रहा है, यह जानते हुए कि इजरायली बच्चे, महिलाएं और पुरुष अभी भी गाजा के अंधेरे सुरंगो में बंदी बने हुए हैं। परन्तु, हमारे भारतीय परिवारों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ! वहीं नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने अपने पति के साथ भारतवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।


वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी समेत तमाम लोगों ने देशवासियों को होली की बधाई है। पीएम मोदी ने X पर लिखा कि सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola