हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पापा की परियों का तांडव! उखाड़ लिए बाल, लात-घूसे से पिटाई; रोकने की हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई

Fight Between Girls Viral Video : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लड़कियों के दो ग्रुप के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़कियों ने एक दूसरे के बाल तक उखाड़ लिए।

विज्ञापन

Fight Between Girls Viral Video : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लड़कियों का तांडव देखने को मिला है। यहां दो लड़कियों के ग्रुप्स के बीच कहासुनी हो गई और फिर मामला इतना बिगड़ गया कि एक दूसरे के बाल तक उखाड़ लिए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई लोग इस मारपीट को खड़े होकर देखते नजर आ रहे हैं। हालांकि किसी ने भी इस मारपीट रोकने की कोशिश नहीं की और ना ही पुलिस को इसके बारे में सूचित किया।

बिलासपुर का वीडिया वायरल

बताया जा रहा है कि मामला बिलासपुर के रिवर व्यू का है। जहां लोग टहलने और अच्छा समय बिताने के लिए पहुंचते हैं। हाल ही में ये जगह लड़कियों की लड़ाई का अखाड़ा बन गई। सामने आए वीडियो में दो ग्रुप्स की लड़कियों में मारपीट होती दिखाई दे रही है। लड़ाई के दौरान लड़कियां एक दूसरे के बाल खींचती दिखाई दीं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़कियां इस कदर एक दूसरे के बाल खींच रही हैं कि बाल उखड़ गए हैं और जमीन पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। एक युवक इस लड़ाई को रोकने की कोशिश करता दिखाई दिया लेकिन वो भी नाकाम रहा। काफी देर तक लड़कियों का यह ड्रामा चलता रहा है और लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। वीडियो में अपशब्दों का प्रयोग किया गया है, इसलिए हम आपको नहीं दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : सरकारी गाड़ी ले बीच सड़क पर करने लगा गुंडागर्दी, एक शख्स ने निकाल दी हेकड़ी; वीडियो हो रहा वायरल

किसी ने भी ना तो इस लड़ाई को रोकने की कोशिश की और ना ही पुलिस को इसके बारे में कोई सूचना दी। सवाल पुलिस पर भी उठाये जा रहे हैं कि ऐसे सार्वजानिक जगहों पर पुलिस की पेट्रोलिंग क्यों नहीं हो रही है? इस तरह की लड़ाई करने वालों पर कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पत्नी को वंदे भारत में बैठाने गया पति ट्रेन में ही हो गया बंद, नाइट सूट में करनी पड़ी 130 किमी यात्रा

जानकारी के मुताबिक, मारपीट में शामिल कुछ लड़कियों को चोट भी लगी है। हालांकि ये लड़ाई क्यों हुई है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है और ना ही लड़कियों की पहचान हो पाई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola