FIFA World cup 2022: कतर में FIFA World cup 2022 का आज दूसरा दिन है। वर्ल्डकप की खुमारी फुटबॉल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रही है। इसी कड़ी में कतर में इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कुछ प्रशंसक बीयर की तलाश में स्थानीय शेख के महल तक पहुंच गए। लेकिन महल में शेर, बंदर व अन्य जानवर देख उनकी सिट्टी-बिट्टी गुम हो गई। हालांकि शेख के बेटों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वह उनके साथ घूमे और उनकी बीयर भी गटकी।
दरअसल, कतर में हो रहे FIFA World cup 2022 के दौरान स्टेडियम में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस बात से कतर मैच देखने पहुंचे इंग्लैंड टीम के दो प्रशंसक बेहद निराश हो गए। लेकिन बीयर की तलाश में वह स्टेडियम से बाहर निकले। बीयर की तलाश में वह एक स्थानीय शेख के महल तक पहुंचे। जहां शेख के बेटों को जब यह पता चला कि उन्हें बीयर चाहिए तो पहले तो वह खूब हंसे फिर उन्हें अपने देश में आए मेहमान समझकर अपने घर के भीतर ले गए।
दोनों ने की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह शेख के घर में हैं। वीडियो बनाते हुए दिखा रहें है। वीडियो में युवक शेख के चार साल के शेर के बच्चे के साथ खेलते हुए दिख रहें हैं। वीडियो में एक युवक बता रहा है किस तरह शेख का बड़ा सा महलनूमा घर है। घर के एक हिस्से में शेर के बच्चे, बंदर, कई प्रजातियों के पक्षी है। Viral Video में वह बोले हुए सुनाई दे रहे हैं “उन्होंने हमारा इतना स्वागत किया है और अपने चारों ओर देखिए, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।””हम कुछ बियर की तलाश में थे अब हम उनकी लैंड क्रूजर में बैठे हैं।”
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines