Fidias Panayiotou Cyprus Youtuber Show How To Enter Bengaluru Metro Without Ticket: एलन मस्क से गले मिलकर दुनिया में मशहूर हुए साइप्रस यूट्यूबर फिडियास पानायियोटौ का नया वीडियो वायरल है। फिडियास ने वीडियो में दिखाया है कि कैसे बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन में बिना टिकट घुसा जा सकता है। पानायियोटौ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। हालांकि उनके इस काम की काफी आलोचना हुई। कुछ लोगों ने कहा कि यह चोरी है।
जानिए वीडियो में क्या है?
पनायियोटौ वीडियो की शुरुआत में कहते हैं कि ‘मैं तुम्हें सिखाऊंगा कि भारत में मुफ्त में मेट्रो कैसे प्राप्त करें। इसके बाद वह उन यात्रियों के से सवाल करते हैं, जो मेट्रो स्टेशन में प्रवेश कर रहे हैं। पूछा कि क्या आपको लगता है कि मुझे मुफ्त एंट्री मिलेगी या नहीं? यात्री उन्हें नकरात्मक जवाब देते हैं।
पनायियोटौ मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करता है और बिना टिकट के फुल कॉन्फिडेंस में आगे बढ़ता जाता है। जिस जगह बैरियर लगे हैं, वह उन्हें कूदकर पार करता है। जबकि उस जगह तमाम यात्री प्लेटफॉर्म में जाने से पहले अपना मेट्रो कार्ड या टोकन दिखाकर एंट्री लेते हैं।
पनायियोटौ की मुलाकात प्लेटफॉर्म पर फिर से दो यात्रियों से होती है। वे कहते हैं कि प्लेटफॉर्म से बाहर निकलना असली चुनौती होगी। फिर वह मेट्रो को दूसरे स्टेशन पर ले जाता है और टिकट-चेकिंग काउंटर पर कूदकर प्रक्रिया को फिर से दोहराता है। काउंटर पर उन्हें रोकने के लिए कोई भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं दिख रहा है।
यूजर ने कहा- यह बिलकुल गलत है
पानायियोटौ द्वारा इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के बाद कई लोगों ने इस स्टंट के लिए उनकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा कि अच्छा काम! भारत के मेहनती लोगों से चोरी करना। एक अन्य ने लिखा कि भले ही मैं आपको एक व्यक्ति के रूप में और आपके वीडियो पसंद करता हूं लेकिन यह बिल्कुल गलत और अनैतिक है। आपको वास्तव में वीडियो बनाने के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Watch Video: मीरवाइज के रिहा होते ही मचल उठे अलगाववादी, मस्जिद के बाहर लगाए आजादी आजादी के नारे
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
9 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines