डॉक्टर मरीजों के लिए भगवान होता है, लेकिन इस दुनिया में एक डॉक्टर ऐसा भी है, जिसने बेशर्मी की हदें ही पार कर दीं और पकड़े जाने पर उसे अपने किए का कोई पछतावा भी नहीं है। विरोध करने पर वह महिलाओं को जान से मारने, उनका गला काटने, बदनाम करने की धमकी देता था। इस डॉक्टर का नाम है टॉम प्लिमर, जो 40 साल का है और स्वीडन का रहने वाला है। वह कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट रहा है। उस पर 6 महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary 25 किलो वजन घटाते ही कितनी खूबसूरत दिखने लगीं, ये है सीक्रेट डाइट
संबंध बनाने के लिए मां की बीमारी का बहाना बनाता
पीड़ितों में उसकी सहकर्मी भी शामिल है, जिसने डॉक्टर के खिलाफ जांच कर रहे मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ट्रिब्यूनल को बताया कि उसने उसे अपने वीकली सेक्स सेशन में शामिल होने के लिए मजबूर किया और रिलैक्स करने के बहाने उससे संबंध बनाए। उसने डेटिंग साइटों पर 2 महिलाओं को सर्जरी के बुलाया और उनके साथ संबंध भी बनाए। इतना ही नहीं, वह संबंध बनाने के लिए दूसरी महिला मरीजों को झूठ बोल देता था कि उसकी मां बीमार है, इसलिए वह अभी उन्हें अटेंड नहीं कर सकता।
यह भी पढ़ें: Google Maps ने कराया गजब कांड; बीवी कर रही थी झोल, क्या हुआ जब पति के सामने खुल गई पोल
मर्जी के बिना सहकर्मी को अश्लील वीडियो दिखाई
पीड़िताओं ने डॉक्टर पर अश्लील तस्वीरें भेजने के भी आरोप लगाए। एक महिला मरीज ने जब उसकी हरकतों का विरोध किया तो उसने धमकी दी कि गला काट दूंगा और अश्लील तस्वीरें वायरल करके बदनाम कर दूंगा। डॉक्टर की हरकतों का शिकार बनी पीड़िता सहकर्मी ने बताया कि उसने उसकी मर्जी के बिना उसे किसी महिला के साथ संबंध बनाते हुए अपनी वीडियो दिखाई। जनरल मेडिकल काउंसिल की ओर से मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ट्रिब्यूनल के समक्ष मार्क मोनाघन ने मामला पेश किया।
यह भी पढ़ें: कौन हैं दुनिया की सबसे ग्लैमरस साइंटिस्ट, 18 फीट लंबे अजगर का ऑपरेशन किया तो चौंक गए लोग
पैंट खुली रखता और अश्लील फ्लर्ट करता रहता था
पीड़िता सहकर्मी ने ट्रिब्यूनल को बताया कि वह मौका मिलते ही उसे छूने और चूमने की कोशिश करता था। मना करने के बाद भी वह अपनी पैंट खुली रखता था और फ्लर्ट करता रहता था। असुरक्षित महसूस करने का पता होते हुए भी वह अपने पद का दुरुपयोग करता रहा। उसने साल 2019 शुरू होने से पहले डेटिंग ऐप पर मिली एक महिला को मिलने के लिए बुलाया और 3 जनवरी को अपने कंसल्टेंसी रूम में उसके साथ संबंध बनाए।
यह भी पढ़ें: Watch Video: ग्लेन मैक्ग्रा के घर में निकला अजगर, पोछे से पकड़कर निकाला बाहर
महिला मरीजों को प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें भेजता था
वहीं ट्रिब्यूनल के समक्ष डॉक्टर प्लिमर ने अपनी अश्लील हरकतों को स्वीकार किया, लेकिन उसने यह भी कहा कि वह सब कुछ सामने वालों की सहमति से करता था। दूसरी ओर, पीड़िताओं का कहना है कि वे बदनामी के डर से आगे नहीं आती थीं। एक महिला, जिससे वह 2021 में डेटिंग साइट पर भी मिला था, ने दावा किया कि वह उसे अपने प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें भेजता था। एक अन्य महिला ने आरोप लगाया है कि उसने उसका गला काटने की धमकी दी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines