कौन हैं दुनिया की सबसे ग्लैमरस साइंटिस्ट, 18 फीट लंबे अजगर का ऑपरेशन किया तो चौंक गए लोग
Edited By jp Yadav

scientist Rosie Moore
Edited By jp Yadav

scientist Rosie Moore
scientist Rosie Moore: दुनिया की सबसे ग्लैमरस साइंटिस्ट में शुमार रोजी मूर (Rosiemoore) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने ऐसा काम किया है, जिसे जानकर लोग दंग हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी वैज्ञानिकों की टीम के साथ मिलकर एक अजगर के पेट के अंदर से मगरमच्छ को निकाला है।
यह अलग बात है कि ऑपरेशन से पहले ही अजगर की जान जा चुकी थी, क्योंकि उसके पेट में जीवित इंसान होने के शक में श्रमिकों ने उसका पेट फाड़ डाला था। हैरत की बात यह है कि रोजीमूर ने ऑपरेशन के दौरान सोचा भी नहीं होगा कि एक अजगर के पेट इतना बड़ा मगरमच्छ होगा।
डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला अमेरिका का है। यहां फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लेड्स इलाके में पिछले दिनों खेतों में काम कर रहे श्रमिकों ने 18 फीट लंबे बर्मीज अजगर को पकड़ लिया, जो बहुत अधिक मोटा लग रहा था। इसके बाद श्रमिकों ने अजगर का पेट काट डाला। कुछ देर बाद अजगर की मौत हो गई।
श्रमिकों को लगा कि अजगर के पेट में उनका कोई साथी हो सकता है, इसलिए उन्होंने उसके पेट को काट डाला। 18 फीट के अजगर को बाद में श्रमिक अस्पताल लेकर गए। वहीं, लेबोरट्री में अजगर का पेट सामान्य से अधिक फूला हुआ था। इस पर साइंटिस्ट को शक हुआ कि अजगर ने किसी जानवर को निगलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: