नई दिल्ली: अगर आप एक नॉनवेज लवर हैं तो आज तक आपने चिकन से बनी कई तरह की डिशेज जैसे- चिकन टिक्का, चिकन करी, चिकन बिरयानी या चिकन मसाला आदि का आनंद तो खूब उठाया ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने बटर चिकन बिरयानी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बटर चिकन बिरयानी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब लाजवाब लगता है। अगर आप चिकन की कोई डिफरेंट वैराइटी खाना चाहते हैं तो ये डिश आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इसको आप किसी पार्टी या फंग्शन के दौरान लंच या डिनर दोनों में ही आासनी से बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं बटर चिकन बिरयानी बनाने की रेसिपी-
बटर चिकन बिरयानी बनाने की सामग्री-
-चिकन बोनलेस 1 किलोग्राम
-प्याज 2
-मक्खन 1 बड़ा चम्मच
-बासमती चावल 400 ग्राम उबले
-दालचीनी 2 स्टिक
-हरी इलायची 2
-वनस्पति तेल 1/2 कप
-टमाटर प्यूरी 1 कप
-पुदीने के पत्ते आवश्यकता अनुसार
-ताजी क्रीम 2 बड़े चम्मच
-चीनी 1 छोटा चम्मच
-तेज पत्ता 2
-2 लौंग
मैरिनेशन के लिए-
-हंग कर्ड 1 कप
-लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर 2 चम्मच
-धनिया पाउडर 2 बड़े चम्मच
-अदरक का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
-काजू का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
-नमक आवश्यकता अनुसार
-गरम मसाला पाउडर 1 छोटा चम्मच
सजाने के लिए-
-हरा धनिया 1/2 मुट्ठी
बटर चिकन बिरयानी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही, काजू पेस्ट, स्वादानुसार नमक और गरम मसाला पाउडर डालें।
इसके साथ ही आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर पेस्ट बना लें।
फिर आप इसमें चिकन के टुकड़े डालें और मसाले में मिलाकर करीब 1 घंटे तक मैरीनेट होने के लिए रख दें।
इसके बाद आप एक मोटे तले वाली कढ़ाई में मक्खन डालकर मध्यम आंच पर गरम करें।
फिर आप इसमें सारे मसाले डालें और कुछ सेकेंड्स के लिए भून लें।
इसके बाद आप इसमें मैरीनेट चिकन के टुकड़े डालकर मध्यम आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए भून लें।
फिर आप इसमें टमाटर की प्यूरी और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
फिर आप इसमें बारीक कटे प्याज डालकर हल्का सा भून लें।
इसके बाद आप इसको मसाले वाली कढ़ाई में डालें और थोड़ी सी तली प्याज को सजाने के लिए रख दें।
फिर आप चिकन के टुकड़ों वाली कढ़ाई में ताजी क्रीम, उबले हुए चावल और पुदीने की पत्तियों की एक परत डाल दें।
इसके बाद आप बचे हुए तले प्याज़ की आखिरी परत बनाकर ऊपर से केसर वाला दूध डालें।
फिर आप कढ़ाई को ढक कर इसे गेहूं के आटे से सील कर दें।
इसके बाद आप बिरयानी को धीमी आंच पर करीब 40-45 मिनट तक पका लें।
अब आपकी स्वादिष्ट बटर चिकन बिरयानी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको धनिया पत्ती से गार्निश करके रायते के साथ सर्व करें।
हो जाने के बाद रायते के साथ गरमागरम परोसें।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines