Famous YouTuber Abdullah Pathan registered FIR: फेमस यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, अब्दुल्ला पठान ने एक रील में पुलिस की वर्दी में वीडियो बनाया था। इसके चलते उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि अब्दुल्ला पठान सोशल मीडिया पर अपने कई वीडियो डालता रहता है, जिसमें वह कभी ट्रक खींचता हुआ दिखता है तो कभी नारियल को अपने हाथों से तोड़ता हुआ। इसी बीच उसकी एक वीडियो सामने आई, जिसमें वह पुलिस की वर्दी पहनकर रील बनाता है। जब पुलिस को इस बारे में पता चला तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। केस दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया।
कुंदरकी थाने की पुलिस ने दर्ज की FIR
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रहने वाले अब्दुल्ला पठान की सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कई बाउंसर्स के साथ नजर आता है। साथ ही उनके हाथों में तिरंगा झंडा दिख रहा होता है। इस वीडियो में अब्दुल्ला पठान पुलिस की वर्दी में नजर आ रहा है। मुरादाबाद के कुंदरकी थाने की पुलिस ने उसके खिलाफ वर्दी का गलत इस्तेमाल करने के संबंध में आईपीसी की धारा के तहत माला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़िए: फैशन स्टाइलिश प्रसाद बिदापा के बेटे पर दर्ज FIR, नशे में ड्राइविंग करने का आरोप
कुछ दिन पहले अब्दुल्ला के दवाखाने पर मारा गया था छापा
बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने अब्दुल्ला पठान के दवाखाने पर छापा मारा था और सील कर दिया था। कथित तौर पर अब्दुल्ला सेक्स से संबंध दवा देता था। छापेमारी टीम ने संबंधित अस्पताल से एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाओं के 33 नमूने जब्त किए। अधिकारियों ने कहा कि जब्त किए गए नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण भेजा गया और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, आरोपी अब्दुल्ला पठान ने किडनी, लीवर और सेक्स संबंधी समस्याओं वाले मरीजों का इलाज किया। वह इसके लिए मरीजों से 200 रुपये फीस के अलावा दवा और बीमारी ठीक करने के नाम पर 5000 से 50000 रुपये तक वसूलता था। अब्दुल्ला पठान ऑनलाइन दवाएं खरीदने वाले मरीजों को पैसे वापस करने की पेशकश करता था यदि उसकी दवाएं बीमारी को ठीक करने में कामयाब नहीं होती।
ये भी पढ़िए: लैंड करते ही वसूल रहा अल सल्वाडोर भारतीयों से एक्स्ट्रा 1000 डॉलर, 23 अक्टूबर से लागू हुआ नियम
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
21 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines