हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Marwari Famous Kachri Chutney Recipe: रोटी और पराठे के साथ लगेंगी खूब मजेदार लगती है फेमस मारवाड़ी काचरी की चटनी, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय खाने में चटनी की बहुत ही महत्ता होती है इसलिए इसे हर आहार में शामिल किया जाता है। चटनी खाने के स्वाद को दोगुना करने में मदद करती है इससे किसी भी बोरिंग खाने को स्वादिष्ठ बनाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए काचरी की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह एक फेमस मारवाड़ी रेसिपी है। इसको हरे धनिए और कोकोनट की मदद से बनाया जाता है। इस चटनी का एक टैंगी फ्लेवर होता है जिसके स्वाद में आप डूब जाते हैं। इसको आप दाल चावल, पूड़ी या पराठे के साथ बड़े स्वाद से खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं काचरी की चटनी बनाने की रेसिपी-

काचरी की चटनी बनाने की सामग्री-
-काचरी 200 ग्राम
-साबुत लाल मिर्च 18 से 20
-लहसुन की कलियां 30 से 35
-स्वाद अनुसार नमक
-जीरा आधा छोटा चम्मच
-सौंफ आधा छोटी चम्मच
-सरसों का तेल दो बड़े चम्मच

काचरी की चटनी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले काचरी को पानी में भीगो कर रख दें।
फिर जब थोड़ी देर बाद ये फूल जाएगा, तो आप इसको हाथ से थोड़ा सा खोल लें।
इसके बाद आप इसको मिक्सर डार में डाल दें।
फिर आप इसमें लहसुन, लाल, मिर्च और नमक डालें और अच्छे से पीस लें।
इसके बाद आप मीडियम आंच पर एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें जीरा और सौंफ डालें और चटकाएं।
इसके बाद आप इसमें पिसी हुई चटनी डालें और करीब तीन से चार मिनट तक भून लें।
फिर जब ये अच्छी तरह से पक जाए तो आप ऑफ कर दें।
अब आपकी काचरी की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
आप चाहें तो इसे फ्रिज में कुछ दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं।
फिर आप इसको पूड़ी या पराठे के साथ सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें