Ethiopian Airlines kicked out a Passenger Video Viral : भारत में नेताओं की नेतागीरी पर खूब चर्चा होती है। आम इंसानों से पहले नेताओं और मंत्रियों को हर जगह अहमियत दी जाती है लेकिन ऐसा सिर्फ भारत में नहीं होता। इथोपियन एयरलाइंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को फ्लाइट स्टाफ द्वारा विमान से जबरदस्ती उतारते देखा जा सकता है। इसके पीछे की वजह जानकर आपको हैरानी होगी।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो इथोपियन एयरलाइंस का है। विमान की सीट पर बैठी एक महिला यात्री को इस लिए उतार दिया गया क्योंकि उनकी सीट पर एक मंत्री आकर बैठ गए थे। इसके बाद विमान के स्टाफ ने महिला को ही नीचे उतारने का फैसला किया। महिला को नीचे उतार दिया गया लेकिन मंत्री जी कुछ नहीं बोले।
वीडियो में सोमालियाई महिला यात्री को फ्लाइट के स्टाफ पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। सीट से उठाए जाने के बाद महिला यात्री दुखी होकर बहस कर रही थी। इस दौरान मंत्री महिला की सीट पर ही बैठे रहे। उन्होंने ना तो महिला से बात करने की कोशिश की और ना ही उससे माफी मांगी। मंत्री की पहचान गुप्त रखी गई है। उनके नाम की जानकारी नहीं आई है।
देखें वीडियो
सीएनएन के रिपोर्टर होस्ट लैरी मैडोवो ने इसका वीडियो शेयर किया और बताया कि मेरी फ्लाइट से महिला यात्री को जबरदस्ती हटाया गया, महिला फ्लाइट अटेंडेंट पर चिल्ला रही थी। महिला को यह कहते हुए देखा जा सकता है, “मुझे मत छुओ, हर कोई टैक्स देता है।” उनका कहना था कि महिला यात्री चाहती थी कि उसका वीडियो वायरल हो जाए, जिससे उसके साथ हुई घटना के बारे में लोगों को पता चल सके।
यह भी पढ़ें : महिला ने कराई ब्रेस्ट सर्जरी तो वायरल हो गया ऑपरेशन का प्राइवेट वीडियो; अस्पताल पर दर्ज हुआ केस
महिला को फ्लाइट से उतारे जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इथोपियन एयरलाइन्स पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक एयरलाइन्स की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
15 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
22 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines