दीपावली के दिन बुझे दो घरों के चिराग, रील बनाते वक्त गई दो दोस्तों की जान, हो गए टुकड़े-टुकड़े

Etawah : दीपावली के दिन दो घरों के चिराग बुझ गए, दो लड़कों की दर्दनाक मौत से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों ही युवकों की जान रील बनाने के दौरान गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Etawah
विज्ञापन

Etawah : रील बनाने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। कई लोगों की जान जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग सबक लेने को तैयार नहीं है। दीपावली के दिन दो परिवारों के चिराग रील की भेंट चढ़ गए हैं। दोनों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। घटना उत्तर प्रदेश के इटावा की है।

इटावा जनपद के कुरट गांव में दीपावली के दिन रील बना रहे दो लड़कों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर चले गए थे और दोनों हादसे का शिकार हो गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इतना ही नहीं, दोनों के शव कई टुकड़ों में बंट गए थे।

Advertisment

दरअसल दोनों युवक दोस्त थे और रील बनाने के लिए पास के ही रेलवे ट्रैक पर गए थे। रील बनाने में दोनों मस्त थे तभी ट्रेन आ गई। दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और दोनों ही दोस्तों के शव क्षत-विक्षत हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों ही परिवार में दीपावली की खुशियां गम में तब्दील हो गईं।

घटना की जानकरी मिलते ही थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

इससे पहले उत्तर प्रदेश के आगरा से भी एक दर्दनाक मामला सामने आया था। 20 साल का एक युवक की रील बनाने के चक्कर में जाल से नीचे गिर गया था। इस घटना में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस घटना का वीडियो बेहद भयावह था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ