मौत से कुछ घंटे पहले 'Goodbye Video' अपलोड करने वाले पति-पत्नी कौन?

Kerala Vlogger Couple Death: केरल के यूट्यूबर दंपत्ति को शनिवार शाम को उनके बेटे ने अपने घर में मृत पाया। यह पता चला है कि दंपत्ति ने कुछ घंटे पहले ही अपना अंतिम वीडियो पोस्ट किया था।

kerala vlogger couple death
विज्ञापन

Kerala Vlogger Couple Death: केरल में एक यूट्यूबर दंपति ने आत्महत्या कर ली। ये शनिवार का मामला बताया जा रहा है। दोनों को उनके बेटे ने घर पर मृत पाया। मरने से कुछ ही घंटे पहले दंपत्ति ने अपना अंतिम वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने मलयालम गाने ‘विदा परयुकेनन जनम’ (मेरा जीवन अलविदा कहता है) पर वीडियो बनाया था। पुलिस दोनों की मौत कैसे हुई इसका पता लगा रही है।

बेटे ने देखा दोनों का शव

केरल में एक यूट्यूबर दंपति के बेटे ने उनका शव देखा। पुलिस अधिकारियों के मुतबिक, उनका बेटा अभी कोच्चि के एक संस्थान में पढ़ाई कर रहा है। वह जब चेरुवरकोणम गांव में अपने घर लौटा तो सबसे पहले अपने माता-पिता के शवों को उसी ने देखा था। मरने से पहले दंपत्ति ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी कई तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। इसमें वे अलग-अलग जगहों पर साथ-साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisment

यूट्यूब पर वीडियो बनाता था दंपत्ति

45 साल के राजमिस्त्री सेल्वराज और उनकी पत्नी प्रिया (40) ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, सेल्वराज और प्रिया ने सेल्लु फैमिली नाम से एक यूट्यूब चैनल बनाया हुआ था, जिसपर उनके 19000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उनका कंटेंट मुख्य रूप से उनके रोजमर्रा के जीवन पर आधारित था, जिसमें खाना पकाने से जुड़े वीडियो पर ज्यादा शेयर की जाती थी।

मौत की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजमिस्त्री सेल्वराज की मौत आत्महत्या से हुई है। जबकि उसकी पत्नी प्रिया की मौत के आस-पास की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। महिला की गर्दन पर गला घोंटने के निशान मिले हैं, जिससे पता चलता है कि उसकी मौत सेल्वराज की मौत से लगभग 12 घंटे पहले हुई होगी। मरने वालों के रिश्तेदारों का कहना है कि दोनों की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। पुलिस इस मामले की जांच इस एंगल से भी कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ