Escalator Accident Viral Video : रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, मॉल आदि जगहों पर एस्केलेटर लगे हुए देखने को मिल जाते हैं। ये यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए जाते हैं, ताकि यात्रियों को परेशानी ना हो। हालांकि कई बार एस्केलेटर पर लापरवाही से चढ़ना खतरनाक साबित होता है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये दिखाई दे रहा है कि अगर एस्केलेटर पर चप्पल या कपड़े फंस जाए तो अंजाम कितना बुरा हो सकता है।.
एस्केलेटर से हो सकती है बड़ी दुर्घटना
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि एस्केलेटर पर चढ़ते और उतरते वक्त अगर कोई लापरवाही करे तो अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है। स्थिति को समझाने के लिए दो चप्पलों को एस्केलेटर पर रख दिया गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि चप्पल एस्केलेटर में बुरी तरह फंस गया और उसे तोड़ दिया। चप्पल एस्केलेटर के अंदर चला गया। देखने में ऐसा लगा कि जैसे वह एस्केलेटर नहीं बल्कि कोई क्रसिंग मशीन हो। इस वीडियो को शेयर कर बताया गया कि सावधानी ना होने पर कितनी बड़ी और कैसे दुर्घटना हो सकती है।
वीडियो को शेयर कर जर्नलिस्ट मानक गुप्ता ने लिखा कि ये डरावना है। देखिए एस्केलेटर कितना खतरनाक हो सकता है। बच्चे और बूढ़ों को सावधान रहना चाहिए। एक ने लिखा कि नुकीले चप्पल और ढीले कपड़े वाकई एस्केलेटर पर खतरनाक हो सकते हैं। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में हमें सावधान रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें : 63 साल के बुजुर्ग संग हमबिस्तर होना चाहती थीं दो युवतियां, इनकार पर खौफनाक अंजाम
कितना खतरनाक है एस्केलेटर ?
भारत में एस्केलेटर से जुड़े कई हादसे होते रहते हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हादसा हुआ था, जब एस्केलेटर पर चढ़ने के दौरान एक बच्चा हाथ से छूटकर गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी। ये कोई पहली घटना नहीं है , देश के कई प्रमुख शहरों में एस्केलेटर से होने वाली दुर्घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं। हालांकि देश में एस्केलेटर से होने हादसों से जुड़े आंकड़े नहीं है लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में हर साल करीब 10,000 लोगों को एस्केलेटर से चोट लगती है और उन्हें इलाज करवाना पड़ता है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines