Viral Reddit Post : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक शख्स ने ऑफिस की तरफ से मिली चेतावनी को शेयर किया है। ऑफिस की तरफ से मिली चेतावनी को Reddit पर शेयर कर शख्स ने पूछा कि क्या ये नॉर्मल हैं? तमाम सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर कमेंट्स किए हैं। आखिर कर्मचारी को ऑफिस से निकलने को लेकर ऐसी कौन सी चेतावनी मिली थी, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंट गई हैं।
Reddit पर एक यूजर ने बताया कि उसे ऑफिस से एक मिनट पर पहले निकलने पर फटकार लगाई गई। साथ ही उसे यह भी बताया गया कि कब वह ऑफिस की टाइम से पहले ही घर चला गया। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, शख्स तीन दिन एक मिनट पहले, एक दिन दो मिनट पहले और एक दिन चार मिनट पहले ही ऑफिस से घर चला गया था।
ऑफिस की तरफ से लगाई गई फटकार
ऑफिस की तरफ से कर्मचारी को फटकार लगाते हुए लिखा गया है कि यह जानकारी में आया है कि आप पांच बजे से पहले ही ऑफिस से चले जाते हैं, यहां तक कि आप पांच बजने का इतंजार भी नहीं करते। ऑफिस के नियम के मुताबिक, कर्मचारी बिना आज्ञा के समय से पहले नहीं जा सकते। इसे आदत ना बनाएं। इसके बाद चेतावनी देते हुए बताया गया है कि वह कब-कब समय से पहले ऑफिस से गया। कर्मचारी ने स्क्रीनशॉट शेयर कर पूछा कि क्या ये साधारण है?
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर ऐसी बात है तो आपको एक मिनट पहले ऑफिस में एंट्री भी नहीं करनी चाहिए और अगर अधिक समय रुकना पड़े तो तुरंत ओवरटाइम चार्ज मांग लेना चाहिए। एक ने लिखा कि ये तो ऐसा लग रहा है, जैसे कोई स्कूल हो और आपका बॉस, बॉस ना होकर स्कूल का प्रिंसिपल बन रहा हो। एक अन्य ने लिखा कि ऐसी जगहों पर नौकरी करने का कोई फायदा नहीं है।
यह भी पढ़ें : रिव्यू के लिए कंडोम भेज पूछा ऐसा सवाल, चकरा गया दिमाग! वायरल कर दिया पोस्ट
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऑफिस में टाइम का महत्व होता है, हमें हमेशा इसका ख्याल रखना चाहिए। एक ने लिखा कि अधिकतर ऑफिस को लोगों ने स्कूल बना दिया है, ये किसी भी तरह से ठीक नहीं है। एक ने लिखा कि मुझे लगता है कि ऑफिस में इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए, शायद यही कर्मचारी जरूरत पड़ने पर घंटों ऑफिस में ही रुकता होगा।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines