Woman Alive After Death: मरकर जिंदा होने की कई कहानियां आपने सुनी होंगी लेकिन क्या सच में आपने किसी के मर जाने के बाद जिंदा होने की खबर सुनी है? बिहार में एक ऐसी ही घटना हुई है, जहां एक बुजुर्ग महिला की पहले मौत हो गई और जब उसे जन्मस्थान लाया गया तो जिंदा हो गई।
बताया जा रहा है कि झारखंड के गढ़वा में रामवती देवी अपने परिजनों के साथ रहती थीं, 11 फरवरी को रामवती देवी की तबियत खराब हो गई। परिजनों उन्हें एक नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बुजुर्ग महिला को लेकर अंतिम संस्कार के लिए बिहार के औरंगाबाद निकल पड़े।
18 घंटे बाद कैसे जिंदा हुई महिला
मृत घोषित होने के करीब 18 घंटे बाद जब रामवती देवी का शव बिहार पहुंचा तो परिजनों ने उनके शरीर में हरकत देखा। शरीर में हरकत देखते ही परिजन बेगूसराय के एक अस्पताल पहुंचे और महिला को डॉक्टर्स को दिखाया। डॉक्टरों ने बताया कि रामवती देवी जिंदा हैं।
अब डॉक्टर रामवती देवी का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि तबियत में सुधार हो रहा है। उनके इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती जायेगी। डॉक्टर ने यह भी कहा कि महिला भी नार्मल है। यह एक चमत्कार है। आगे क्या होगा पता नहीं लेकिन फिलहाल अभी ठीक है।
डॉक्टर ने कहा कि हो सकता है कि उनका हार्ट ब्लॉक हुआ है और सांस रुक गई हो लेकिन गाड़ी में सफर के दौरान लगे झटके के कारण नेचुरल CPR हो गया और हार्ट चलने लगा। अब आगे क्या होगा पता नहीं लेकिन इलाज किया जा रहा है।
अब इस खबर को सुनकर कोई इसे चमत्कार कह रहा है तो कोई इस पर हैरानी जता रहा है कि आखिर ये कैसे हो सकता है। वजह चाहे जो भी हो लेकिन रामवती देवी जिंदा है और वह अस्पताल में अपना इलाज करवा रही हैं। यह खबर आग की तरह इलाके में फैल गई है ।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
6 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
9 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
10 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines