Dadi Jamal Kudu Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो को लोग काफी पसंद भी करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला सिर पर चाय का कप रखकर बॉबी देओल स्टॉरर मूवी ‘एनिमल’ के गाने ‘जमाल कुडू’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दादी जमाल कुडू सॉन्ग के डांस स्टेप्स पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सिद्धेश बोबाड़ी ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग महिला रसोई में चाय बनाने के बाद एक कप को अपने सिर पर रख लेती हैं। उसके बाद वे गाने पर डांस करती नजर आती हैं। घर में बैठे लोग आश्चर्य से दादी को देख रहे हैं।
12.6 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं वीडियो
वायरल वीडियो को अब तक तीन लाख 72 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को चार हफ्ते पहले यानी पिछले महीने शेयर किया गया था, जिसके बाद से इसे अब तक 12.6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस पर यूजर्स की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक यूजर ने कहा – यह जमाल कुडू पर सबसे अच्छा वीडियो है। दूसरे यूजर ने कहा- बहुत खूब। एक अन्य यूजर ने कहा कि यदि हम इस रवैये के साथ जीएं तो जीवन का उद्देश्य प्राप्त हो जाता है।
‘कप खाली था’
एक यूजर ने तो कप में चाय भरे रहने को लेकर संदेह व्यक्त किया है। उसने कहा कि पहले रियल था। बाद में कप बदल गया। मतलब खाली है। इस पर वीडियो को शेयर करने वाले बोबाड़ी ने कहा कि शायद आपने रील ध्यान से नहीं देखा। कप पूरा भरा हुआ है। इसमें से स्टीम भी आ रही है। देखो वापिस।
यह भी पढ़ें:
Video : ‘घूंघट नहीं खोलूंगी, जेठ बैठे हैं…’, राज्यपाल के सामने बोली महिला, छूट गई लोगों की हंसी
बर्फ बन चुके तालाब में क्यों कूद पड़ी महिला पुलिसकर्मी? जमकर हो रही तारीफ; देखें वीडियो
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
14 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
22 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines