पहाड़ पर दिखे दो 'विशालकाय एलियन', खूब वायरल हुआ वीडियो'; सामने आई ये सच्चाई

Alien Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पहाड़ पर दो आकृतियां दिखाई दे रही हैं, कहा जा रहा है कि ये एलियंस है लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

aliens’ spotted on Brazilian island

aliens’ spotted on Brazilian island

विज्ञापन

Alien Viral Video : एलियन को लेकर तमाम दावे किए जाते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि जल्द ही उस जगह को खोज लिया जाएगा जहां एलियन रहते हैं।  अब ब्राजील का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ पर दो ‘एलियन‘ देखे जाने का दावा किया गया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के कुछ समय बाद इसकी सच्चाई सामने आ गई!

एक ब्राजीलियाई द्वीप पर दो विशाल इंसानों की आकृति दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में एक आकृति पहाड़ से नीचे की तरफ आती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने पहाड़ी पर कम से कम 2 आकृतियां देखीं। वीडियो बनाने वाली महिला का कहना है कि किसी इंसान के लिए वहां जाना असंभव है।

विज्ञापन

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और पहाड़ी पर एलियन देखने जाने की बात सोशल मीडिया के जरिये आग की तरफ फैल गई। इसके बाद इटालियन एथलीट फेलिप मोट्टा ने एक और दावा किया। उन्होंने कहा कि वीडियो में कोई एलियन नहीं है बल्कि वह खुद हैं, जो घूमने के लिए गए थे।

देखिए वीडियो

https://twitter.com/Ro_Felippe94/status/1743912799011487955

विज्ञापन

 

विज्ञापन

फेलिप मोट्टा का कहना है कि वह एक यात्रा पर थे और पहाड़ी पर आनंद ले रहे थे, नीचे के एंगल से किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोई विश्वास करे या ना करे लेकिन यही सच है और इसमें कोई नई बात नहीं है। फेलिप ने कहा कि कि उनकी हाइट 6 फुट 5 इंच है जिसका लोग अक्सर मजाक भी बनाते हैं।

विज्ञापन

फेलिप ने कहा कि जब भी मैं अगली बार जाऊंगा तो लोगों को पहले से जानकारी दे दूंगा ताकि इस तरह की अफवाह ना फैले। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पहाड़ी पर दिख रही आकृति किसकी है? एलियन होने और उनके धरती पर आने की चर्चा के बीच एक बार फिर ये वीडियो वायरल है । इससे पहले अमेरिका का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एलियन देखे जाने का दावा किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ