नई दिल्ली: अंडा एक रिच प्रोटीन फूड है। जिसको लोग नाश्ते के तौर पर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग अंडे की मदद से कई तरह की डिशेज जैसे- अंडा भुर्जी, अंडा करी, एग पराठा या एग चाट बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने तंदूरी अंडा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए तंदूरी अंडा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये अंडे की एक बहुत ही यूनीक और डिलीशियस डिश है। इसको उबले अंडे को मसालों के साथ मैरीनेट करके पकाया जाता है। जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। इसको आप लंच में बहुत आसानी से बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं तंदूरी अंडा बनाने की रेसिपी-
तंदूरी अंडा बनाने की सामग्री-
-अंडे 4 उबले
-नमक आवश्यकता अनुसार
-लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
-नीबू का रस 1 बड़ा चम्मच
-चाट मसाला 1/2 छोटा चम्मच
-दही 4 बड़े चम्मच
-तंदूरी मसाला 1 छोटा चम्मच
-बेसन 2 बड़े चम्मच
-सरसों का तेल 1 बड़ा चम्मच
-धनिया 2 बड़े चम्मच
तंदूरी अंडा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में बेसन और दही डालें।
फिर आप इसमें नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, तंदूरी मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद आप उबले हुए अंडों को आधे भाग में काट लें।
फिर आप इन टुकड़ों को मसाले के मिक्चर में डालें और मिलाकर मैरिनेड करने के लिए रख दें।
इसके बाद आप एक तंदूर/ग्रिल पैन में एक चम्मच सरसों का तेल डालकर गरम करें।
फिर आप इसमें मैरीनेट किए हुए अंडे डालकर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक पका लें।
अगर आप चाहें तो अंडे को ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर करीब 10 मिनटतक ग्रिल भी कर सकते हैं।
अब आपके लजीज तंदूरी अंडा बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इसको चाट मसाला और धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
9 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
13 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines