Watch Video: जाने-माने ड्रमर शिवमणि का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे डोसा तवा को ड्रम की तरह बजा रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो बेंगलुरु के प्रसिद्ध साउथ इंडियन रेस्तरां विद्यार्थी भवन का है, जिसे एक होटल की सोशल मीडिया पर आज यानी 3 दिसंबर सुबह ही शेयर किया गया है। इस वीडियो में आपको अनोखा म्यूजिक फ्यूजन देखने को मिलेगा। बता दें कि कुछ ही घंटों में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को विद्यार्थी भवन के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। ये वीडियो तब का जब प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि नाश्ते के लिए यहां आए। इस वीडियो में आप ड्रमर शिवमणि को रेस्तरां की रसोई में देख सकते हैं, जहां वो एक डोसा तवा को ड्रम की तरह यूज कर रहे हैं। कुछ ही कुछ ही घंटों में वीडियो को 40000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इस पोस्ट में रेस्तरां ने लिखा, ‘विद्यार्थी भवन में एक लयबद्ध मोड़। दिग्गज ड्रमर शिवमणि आज नाश्ते के लिए हमारे पास आए और हमारी साधारण रसोई को मंच में बदल दिया। उन्होंने अपनी अविश्वसनीय प्रतिभा और ताल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कला और परंपरा के संगम को संजोने और जश्न मनाने का एक पल! यहां हम आपके लिए उस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।
कमेंट में की गई तारीफ
पोस्ट करने के तुरंत बाद वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, ‘खाना और म्यूजिक का फ्यूजन! एक दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, ‘वाह! जब मेरा पेट समय पर खाना नहीं खाता है, तो यह इसी तरह प्रतिक्रिया करता है। जब खाना आसपास होता है, तो और भी जोर से। एक अन्य ने कहा कि हमारे डोज मास्टर को देखिए, जो अपने काम में लगे हुए हैं, उन्हें अपने आस-पास हो रही घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। शाबाश।
यह भी पढ़ें – हिन्दी बोलने के कारण देना होगा ऑटो वाले को एक्स्ट्रा किराया, वायरल हो रहा वीडियो
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines