नई दिल्ली: वैसे तो आज तक आपने कई फ्लेवर के केक तो जरूर खाए होंगे जैसे- वनीला केक, चॉकलेट केक, फ्रूट केक और स्ट्रोबैरी केक आदि। लेकिन क्या कभी आपने वेजिटेबल केक के बारे में सुना है या फिर इसका स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बहुत ही डिफरेंट और यूनीक वेजिटेबल केक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह केक स्वाद में तीखा और चटपटा होता है। इसको कई तरह की सब्जियों की मदद से बनाया जाता है इसलिए ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही इसको बनाना बहुत ही आसान होता है, तो चलिए जानते हैं वेजिटेबल केक बनाने की रेसिपी-
वेजिटेबल केक बनाने की सामग्री-
-1/2 कप दही
-1 चम्मच भुना हुआ बेसन
-1/2 कप सूजी
-1 कप हरी मटर
-1 स्वीट कॉर्न
-200 ग्राम पालक
-1 टुकड़ा अदरक
-1 पैकेट ईनो
-4 कलियां लहसुन
-स्वादानुसार नमक
-1 कप पानी
वेजिटेबल केक बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक को लेकर अच्छे से धोकर जार में रखें।
इसके बाद आप इसमें हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और नमक डालें और अच्छे से पीस लें।
फिर आप एक दूसरा बर्तन लेकर उसमें दही, सूजी और बेसन डालकर मिला दें।
इसके बाद आप इसमें पालक का पिसा हुआ मिक्चर डालें और मिक्स करें।
फिर इस पेस्ट को आप थोड़ी देर के लिए ऐसे ही रखकर छोड़ दें।
इसके बाद आप एक दूसरे बर्तन में मटर और कॉर्न डालें और उबाल लें
फिर आप इन दोनों को भी बाकी के मिक्चर में डालकर मिक्स कर लें।
इसके बाद आप केक के साचे इस पेस्ट को अच्छे से डाल दें।
फिर आप इसको लगभग 25 मिनट तक ओवन में पकएं।
अब आपका डिफरेंट और स्वादिष्ठ वेजिटेबल केक बनकर तैयार है।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
7 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines