रेलवे ट्रैक में फंस गया कुत्ते का पैर, आने वाली थी ट्रेन; रेलवे मैन ने कैसे बचाई जिंदगी? वीडियो वायरल

Dog Stuck In Railway Track : रेलवे ट्रैक में एक कुत्ते का पैर फंस गया तो रेलवे कर्मचारियों ने उसे बचाने के लिए पूरी जान लगा दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स रेलवे कर्मचारियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Dog Leg Stuck in railway track
विज्ञापन

Dog Stuck In Railway Track: वैसे तो इंसानों से बार-बार अपील की जाती है कि रेलवे ट्रैक पर ना चलें। ऐसा करना दंडनीय अपराध भी है। हालांकि जानवरों पर ऐसे कानून लागू नहीं होते हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रेलवे पटरी पार करते वक्त एक कुत्ते का पैर ट्रैक में फंस गया। हालांकि वहीं पर कुछ रेलवे कर्मचारी काम कर रहे थे, उन्होंने कुत्ते को बचाने के लिए पूरी जान लगा दी।

रेलवे ट्रैक में फंसा कुत्ते का पैर

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जाए सकता है कि रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रहे एक कुत्ते का पैर पटरी में फंस गया है। कुत्ता काफी परेशान था लेकिन वह निकल नहीं पा रहा था। ऐसे में जब रेलवे कर्मचारियों की नजर इस कुत्ते पर पड़ी तो उन्होंने इसे बचाने की पूरी कोशिश की।

Advertisment

रेलवे कर्मचारियों ने बचाई कुत्ते की जान

रेलवे कर्मचारी सबसे पहले पटरी में लोहे का रॉड फंसाकर कुत्ते का पैर निकालने की कोशिश करने लगे लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पैर को खींचकर बाहर निकाला। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सामने से ट्रेन भी आ रही है। अगर थोड़ी सी देर हो जाती तो कुत्ते की जान चली जाती। पैर निकलने के बाद कुत्ता वहां से भाग निकला।

देखिए वीडियो


वीडियो वायरल हो रहा है और लोग रेलवे कर्मचारियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि आज भी लोगों में इंसानियत जिन्दा है। एक अन्य ने लिखा कि कौन कहता है कि जानवरों से लोग प्यार नहीं करते हैं, देखो कैसे इन लोगों ने कुत्ते की जान बचाई है। एक अन्य ने लिखा कि ये भारत है भाई, इंसानों को तो कानून बनाकर पटरी पर चलने से रोक लोगे लेकिन इन कुत्तों का क्या करोगे?

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि ये वीडियो देखकर वाकई दिल खुश हो गया। सलाम इन रेल कर्मचारियों को। एक ने लिखा कि भगवान इन अच्छे लोगों की हमेशा मदद करे, किसी मुसीबत में इन्हें भी इसी तरह मदद मिले। एक ने लिखा कि भारत के कुत्ते भी कम दुष्ट नहीं है, ये ऐसे जगह टांग फंसाते ही क्यों हैं?

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ