एक्‍सीडेंट में कट गया था हाथ, डॉक्‍टरों ने पैरों से जोड़ा! जानें आख‍िर क्‍यों क‍िया ये 'कमाल'

Bizarre News :  एक्सीडेंट में हाथ कटने के बाद डॉक्टरों ने उसे पैरों से जोड़ दिया, इसके पीछे एक हैरान करने वाली वजह है। डॉक्टर्स का कहना है कि ये बहुत ही जटिल प्रक्रिया है और इसमें काफी समय लगता है।

Bizarre News
विज्ञापन

Bizarre News : एक शख्स का हाथ कट गया, वह डॉक्टरों के पास गया तो डॉक्टरों ने उसके हाथ को कटे हुई जगह से जोड़ने की जगह पैरों से जोड़ दिया। आप ये सुनकर हैरान हैं? हैरान तो हम भी रह गए थे, जब इस खबर के बारे में हमने सुना। जब हमने इसके बारे में रिसर्च की तब पता चला कि आखिर ऐसा करने के पीछे डॉक्टरों की क्या मंशा थी। आइये जानते हैं कि डॉक्टरों ने ऐसा क्यों किया?

मामला चीन के हुनान प्रांत का है, यहां एक 27 साल के लड़के शियाओ वेई को हाथ कटने के बाद एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शख्स का हाथ किसी भारी भरकम मशीन के गिरने की वजह से चोटिल हुआ और कट गया। चोट इतनी अधिक थी कि हाथ को दोबारा जोड़ा नहीं जा सकता था। ऐसे में डॉक्टरों ने हाथ को पैरों से जोड़ दिया।

Advertisment

हाथ को पैरों से क्यों जोड़ा?

डॉक्टरों का कहना है कि काफी देर तक हाथ शरीर से अलग था, ऐसे में उसके ऊतकों को जिन्दा रखना बहुत जरूरी था लेकिन शख्स के हाथ में चोट इतनी अधिक थी कि कटी हुई जगह पर हाथ जोड़ना संभव नहीं था। डॉक्टरों के सामने एक कठिन चुनौती थी क्योंकि हाथ कई घंटों से अलग था, जिससे हाथ को सीधे हाथ से सफलतापूर्वक जोड़ने की संभावना काफी कम हो गई थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने फैसला किया कि अस्थायी रूप से हाथ को शख्स के पैर में जोड़ दिया जाए।

बीबीसी से बात करते हुए डॉक्टर्स ने कहा कि “उनकी चोट गंभीर थी। चोटों के अलावा, उनका हाथ भी चपटा हो गया था। हाथ को फिर से जोड़ने की सर्जरी करने से पहले हमें उनकी चोटों को ठीक करना और उनका इलाज करना था।” ऐसे में डॉक्टरों ने हाथ का इलाज शुरू किया और कटा हुआ पार्ट पैरों से जोड़ दिया।

विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि इस तरह की प्रक्रियाएं काफी दुर्लभ हैं, लेकिन असंभव नहीं हैं। चीनी लोग माइक्रोसर्जरी में काफी अनुभवी हैं। इसके साथ ही शरीर के किसी कटे हुए हिस्से को शरीर के किसी अन्य हिस्से से जोड़कर उसे जिंदा रखने की प्रैक्टिस अच्छी है और इसे मान्यता भी मिली हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि जरूरी नहीं है कि उसका हाथ एक दम ठीक हो जाए। यह बहुत ही जटिल प्रकिर्या है और इस ऑपरेशन में करीब चौदह से पंद्रह घंटे लग सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ