Doctor Skips Shower For 5 Years: कोविड के बाद से दुनियाभर में साफ-सफाई और हाइजीन मेंटेन करने को लेकर लोगों के बीच सतर्कता काफी बढ़ गई है। हालांकि, डॉक्टर्स तो पहले से ही लोगों को बीमारियों से दूर रहने के लिए साफ-सुथरा रहने की सलाह देते हैं। इसमें नहाना भी शामिल है क्योंकि रोज नहाने से शरीर की सफाई होती है और हम बैक्टीरिया, जर्म्स और फंग्ल इंफेक्शन से बच सकते हैं। नहाने के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा लेकिन कभी न नहाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में सुना है? जी हां, अमेरिका के प्रिवेंटिव मेडिसिन डॉक्टर जेम्स हैमब्लिन बताते हैं कि वे पिछले 5 सालों से नहीं नहाए है लेकिन इससे उनके शरीर को फायदा हुआ है।
5 साल न नहाने से मिले फायदे
डॉक्टर जेम्स हैमब्लिन एक पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट हैं। वह बताते हैं कि उन्होंने इसके फायदों को समझने के लिए 5 सालों तक शॉवर नहीं लिया है, लेकिन इससे उनकी सेहत को फायदे मिले। हालांकि, साथ में वह यह भी कहते हैं कि न नहाना उनकी पर्सनल च्वॉइस है। उनकी इस आदत को लेकर डॉक्टर संजय गुप्ता ने सीएनएन के चेजिंग पॉडकास्ट में बताया है कि न नहाना इतना भी हानिकारक नहीं है। हमारे शरीर का एक नेचुरल पीएच बैलेंस है, जिसे हमें बैलेंस करना होता है। हमारी बॉडी के अंदर इतनी क्षमता है कि वह खुद को नेचुरली साफ रख सके।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
मिले ये 3 फायदे
1. शैंपू-साबुन की बचत- इससे शैंपू और साबुन की बचत तो हुई है, लेकिन रोज नहाने से स्किन के नेचुरल ऑयल्स भी कम हो जाते हैं और गुड बैक्टीरिया भी कम होते हैं। इसलिए न नहाने से यहा लाभ मिलता है।
2. ड्राई स्किन की समस्या से दूर- शैंपू और साबुन के साथ पानी का भी स्किन पर बार-बार इस्तेमाल ड्राइनेस को बढ़ाता है, जिससे त्वचा ड्राई होती है और आपको बार-बार मॉश्चराइजर लगाना होता है। मॉश्चराइजर भी स्किन के नेचुरल ऑयल का बैलेंस बिगाड़ देती है।
फोटो क्रेडिट-freepik
3.बदबू नहीं आई- डॉक्टर का कहना है कि न नहाने से बदबू आना एक मानसिक सोच है। जब कुछ दिनों तक हम नहीं नहाते हैं, तो बॉडी का पीएच खुद को उस तरीके से बैलेंस कर लेता है और बदबू खत्म हो जाती है।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
5 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines