हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कुत्तों की इस हरकत से परेशान हुआ शहर, सभी डॉगी का होगा DNA टेस्ट; क्या है वजह

Dog DNA Test: बताया गया कि कुत्तों द्वारा गंदगी किए जाने पर पहचान करना मुश्किल हो रहा था, ऐसे में अब सभी कुत्तों का DNA टेस्ट करवाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
कुत्तों का होगा DNA टेस्ट

Dog DNA Test:  कुत्तों को लेकर भारत में कई जगहों पर मारपीट हो चुकी है, कुछ मामलों में पुलिसया कार्रवाई भी हुई है। कुत्तों द्वारा सड़क पर पॉटी करने पर भी विवाद होता रहा था। कई देशों में तो इसको लेकर कठोर कानून है। कुत्तों द्वारा सड़क पर पॉटी करने के बाद मालिक पर जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि इटली का एक शहर अब कुत्तों की इस हरकत से निपटने का प्लान बनाया है।

खबरों के मुताबिक, इटली के इतालवी शहर में कुत्तों द्वारा सड़क पर गंदगी किए जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसको लेकर लोग काफी शिकायतें करते हैं। ऐसे में किस कुत्ते द्वारा सड़क पर पॉटी किया गया है, जांच करना मुश्किल होता है। ऐसे में अब प्रशासन ने 40000 कुत्तों का DNA टेस्ट करवाने का फैसला किया है।

बताया गया कि 10000 से अधिक कुत्तों का DNA टेस्ट हो चुका है। यह प्रक्रिया लगातार जारी है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह पता लगाना आसान हो जायेगा कि किस कुत्ते ने पॉटी की है और उसके मालिक पर जुर्मना लगाया जा सके।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : फ्लाइट में एयरहोस्टेज के साथ ‘गंदी हरकत’ कर रहा था यात्री, पकड़ा गया तो हुआ ये अंजाम

हालांकि जुर्माने की राशि में कम नहीं है। सड़क पर कुत्ते ने पॉटी किया तो मालिक पर 50 और 500 यूरो (4500से 45000) के बीच में जुर्माना लगाया जा सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि शहर में प्रतिवर्ष सार्वजनिक भूमि के प्रबंधन को सैकड़ों शिकायतें मिलती है, जिनमें से अधिकतर शिकायतें कुत्तों से जुड़ी होती है। ऐसे में आरोपी और दोषी को पकड़ना मुश्किल हो रहा था।

विज्ञापन

इतना ही नहीं, मार्च तक सभी पालतू कुत्तों का DNA टेस्ट करना अनिवार्य कर दिया गया है। नए कानून के तहत अगर किसी ने नियमों का पालन नहीं किया तो उसपर (26,400 – 95,041 रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola