Indian Student working as Babysitter in US: अमेरिका या किसी भी अन्य देश में पढ़ रहे बच्चे अपना खर्चा चलाने के लिए अक्सर रेस्तरां, सुपर मार्केट में जॉब करते हैं। ऐसे में वे अनजान देश में अपने खर्चे चलाने के लिए इन पैसों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अमेरिकन स्टैंडर्ड की मानें तो स्टूडेंट्स को केवल कैंपस में ही काम करने की अनुमति दी जाती है, लेकिन कई छात्र अपने खर्चों को पूरा करने के लिए बाहर पार्ट टाइम जॉब काम करते नजर आए है। मगर करेंट मार्केट में ऐसी पार्ट टाइम जॉब मिलना भी मुश्किल हो गया है,ऐसे में बहुत से छात्र अपने खर्च को पूरा करने के लिए बेबी सिटर का काम कर रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
बेबीसिटर का काम कर रहे इंडियन स्टूडेंट्स
आपको बता दें कि तेलंगाना, आंध्र और भारत के अन्य शहरों से बच्चे विदेशों में पढ़ाई करने जाते हैं। जानकारी मिली है कि वे अपना खर्चा चलाने के लिए वहां बसी इंडियन कम्युनिटी का सहारा ले रहे हैं और उनके घरों में बेबीसिटर का काम कर रहे हैं। बता दें कि इस काम को करने वालों में ज्यादातर लड़कियां है।
उनके लिए ये काम सिक्योरिटी वाला है और इसमें वे हर घंटे 13 से 18 डॉलर यानी लगभग 1,097 से 1,519 रुपये कमा रही हैं। इसके साथ ही उनको खाने के साथ-साथ रहने की भी सुविधा मिल जाती है, क्योंकि ये फैमली उनको रहने और खाने के लिए भी पेमेंट करती हैं।
भारतीय स्टूडेंट्स कर रहें बेबीसिटर की जॉब
रिपोर्ट में मिली जानकारी
ओपन डोर्स 2024 की रिपोर्ट में बताया गया कि टेक्सास में लगभग 39,000, इलिनोइस में 20,000, ओहियो में 13,500 और कनेक्टिकट में 7,000 भारतीय छात्र हैं। इनमें से लगभग 50% स्टूडेंट्स तेलुगु छात्र हैं। कुछ स्टूडेंट्स ने बताया कि वो बेबीसिटर की जॉब के जरिए अपना खर्चा मैनेज करते हैं।
ओहियो में पढ़ रही हैदराबाद की एक छात्रा ने कहा कि मैं रोज लगभग आठ घंटे छह साल के बच्चे की देखभाल करती हूं और मुझे प्रति घंटे 13 डॉलर मिलते हैं।इसके अलावा मुझे खाना भी मिलता है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि यह काम किसी लोकल स्टोर या गैस स्टेशन में काम करने से कहीं बेहतर है।
वहीं कनेक्टीकट में पढ़ने वाली एक दूसरी तेलुगु छात्रा ने बताया कि उनको बेबीसिटर के तौर पर हर घंटे 10 डॉलर मिलते हैं, लेकिन उनके एम्प्लायर उनको खाने और रहने की सुविधा भी देते हैं। आगे उन्होंने बताया कि मुझे हफ्ते में छह दिन ढाई साल की बच्ची की देखभाल करनी होती है। उन छह दिनों के लिए मेरे खाने और रहने का ध्यान लड़की के माता-पिता रखते हैं। रविवार को मैं अपने दोस्त के कमरे में रहती हूं। वे अपनी इस नौकरी से बहुत खुश है, क्योंकि इससे उनके किराए के पैसे बच जाते हैं। बता दें कि अमेरिका में एक स्टूडेंट किराए के लिए लगभग 300 डॉलर खर्च करता है।
यह भी पढ़ें- Video: स्कूटी सवार दो लोगों को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा, वीडियो में कैद हुआ कार सवार शख्स का कारनामा
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines