हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Potato Schezwan Sandwich Recipe: बच्चों के टिफिन के लिए है बेस्ट डिश है डिलीशियस आलू शेजवान सैंडविच, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: सैंडविच एक ऐसा आहार है जिसको लोग आमतौर पर नाश्ते से लेकर स्नैक में बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसलिए आपको सैंचबिच की कई वैराइटीज जैसे- आलू सैंडविच, खीरा सैंडविच, कॉर्न सैंडविच, मिक्स वेज सैंडविच या स्टॉबेरी सैंडविच आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन क्या कभी आपने आलू शेजवान सैंडविच का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आलू शेजवान सैंडविच बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत ही चटपटा और तीखा होता है। अगर आपको स्पाइसी खाना पसंद है तो ये एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसको आप नाश्ते ये लेकर स्नैक में केवल 15 मिनट में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं आलू शेजवान सैंडविच बनाने की रेसिपी-

आलू शेजवान सैंडविच बनाने की सामग्री-
-आलू उबले
-प्याज बारीक कटी हुई
-शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
-स्वीट कॉर्न उबले हुए
-धनिया बारीक कटा हुआ
-शेजवान सॉस
-मेयोनीज
-काली मिर्च पाउडर
-नमक
-चाट मसाला
-लाल मिर्च पाउडर
-पाव भाजी मसाला

आलू शेजवान सैंडविच बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप एक बाउल में उबले आलू, प्याज, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न और धनिया डालें।
इसके साथ ही आप इसमें मेयोनीज और शेजवान सॉस भी डालें और अच्छे से मिला लें।
फिर आप इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप एक ब्रेड स्लाइस को लेकर उस पर अच्छे से बटर लगाएं।
इसके बाद आप तैयार मिक्चर को ब्रेड पर अच्छी तरह से फैला लें।
फिर आप इसके ऊपर चीज की स्लाइस रखकर दूसरी ब्रेड से कवर कर दें।
इसके बाद आप इसको टोस्टर या तवे में रख कर अच्छी तरह से सेक लें।
अब आपके स्वादिष्ट आलू शेजवान सैंडविच बनकर तैयार हो चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें