'अब मैं क‍िसी को ज‍िंदा नहीं छोड़ूंगा...', बदलापुर एनकाउंटर से पहले पुल‍िस वैन में क्‍या हुआ?

Akshay Shinde Encounter Latest Update: बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। राजनीति भी इसको लेकर गर्माई हुई है। लेकिन अब एनकाउंटर के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी की मौत को लेकर कुछ खास बातें बताई हैं।

badlapur case akshay shinde

Akshay Shinde Encounter: बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर को लेकर लगातार पुलिस पर सवाल खडे़ हो रहे हैं। अब चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। इंडिया टुडे के साथ विशेष बातचीत में एनकाउंटर टीम में शामिल रहे इंस्पेक्टर संजय शिंदे ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शिंदे के अनुसार आरोपी अक्षय शिंदे को जब तलोजा जेल से ठाणे ले जाया जा रहा था तो आरोपी काफी आक्रामक हो गया था। आरोपी ने एकदम से पिस्तौल छीना और तीन राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस अगर अपनी आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाती तो कुछ भी हो सकता था। जवाबी फायरिंग में आरोपी वहीं ढेर हो गया। आरोपी अक्षय शिंदे पर पिछले महीने किंडरगार्टन में दो बच्चियों के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट किया था।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिंदे ने कहा कि बचाव में पुलिस ने 1 बार फायरिंग की। फायर उन्होंने खुद किया। संजय शिंदे के मुताबिक जिस समय पूरी घटना हुई, उस समय वैन में चार पुलिसकर्मी मौजूद थे। आरोपी को नवी मुंबई की तलोजा जेल से ठाणे ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सिर्फ और सिर्फ अपनी आत्मरक्षा में फायरिंग की।

विज्ञापन

शिंदे के अनुसार वे ड्राइवर के बगल में बैठे थे। जबकि अक्षय शिंदे और सहायक पुलिस इंस्पेक्टर नीलेश मोरे और कई कॉन्स्टेबल पीछे बैठे थे। शिलफाटा रोड पर मोरे को एक कॉल आई थी। जिसमें शिंदे को मोरे ने बताया कि आरोपी अक्षय का व्यवहार लगातार आक्रामक हो रहा है। आरोपी पुलिस को गालियां दे रहा है।

विज्ञापन

एकदम ऐसे बिगड़ी बात

शिंदे के अनुसार आरोपी पुलिसवालों से पूछ रहा था कि उसने अब क्या किया है? उसे कहां ले जा रहे हो? वह पुलिस के साथ अभद्र भाषा में बात कर रहा था। फिर उसने कहा कि अब किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ेगा। इसके बाद शिंदे ने गाड़ी रुकवाई थी। अक्षय से बात की और उसे शांत करने का प्रयास किया। लेकिन जब शाम को सवा 6 बजे वैन मुंब्रा बाईपास पर पहुंची तो स्थिति बिगड़ गई। आरोपी ने एपीआई मोरे की पिस्तौल पकड़ ली। आपाधापी में गोली भी चल गई। मोरे को जांघ में चोट लगी। वे वहीं गिर गए।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने दो और फायर पुलिस पर किए। लेकिन दोनों ही वह चूक गया। इसके बाद अपनी साथियों की जान के डर से शिंदे ने अक्षय पर फायर किया। जिसके बाद वह वैन के अंदर ही गिर गया। मुठभेड़ में कुल चार फायर हुए। एक गोली मोरे को लगी। दो वह चूक गया। चौथी गोली पुलिस ने चलाई, जो आरोपी को लगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ