---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Badlapur Rape Case: रेप नहीं, इस मामले में जेल से निकला था अक्षय शिंदे, घंटेभर में हो गया एनकाउंटर

Akshay Shinde Badlapur Rape Case: बदलापुर रेप केस के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आई है। क्राइम ब्रांच उसे एक अलग मामले की पूछताछ के लिए जेल से लेकर निकली थी।

---विज्ञापन---

इंद्रजीत सिंह, मुंबई 

Akshay Shinde Badlapur Rape Case: महाराष्ट्र के बदलापुर से सोमवार शाम हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। बदलापुर के स्कूल में दो छात्राओं से रेप के आरोपी अक्षय शिंदे को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। हालांकि अक्षय रेप केस नहीं, दूसरे मामले में जेल से बाहर निकला था। आरोपी अक्षय से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

---विज्ञापन---

रेप नहीं पत्नी की ओर से दर्ज कराए मामले में बाहर निकला था अक्षय

दरअसल, अक्षय शिंदे की एक पत्नी ने उस पर एक केस दर्ज कराया था। इसी केस में बदलापुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे तलोजा जेल से लेकर निकली थी। उसे शाम 5.30 बजे हिरासत में लिया गया। पुलिस उसे जेल लेकर निकली और शाम करीब 6.30 बजे टीम जब मुंबई मुंब्रा बाईपास पर पहुंची तो अक्षय ने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया। इसके बाद जीप में अफरा-तफरी मच गई। तभी दूसरे पुलिसकर्मी ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई करते हुए उस पर गोली चला दी।

---विज्ञापन---

सिर में लगी गोली 

बताया जा रहा है कि अक्षय के सिर में गोली लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद तुरंत उसे ठाणे के कलवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, इस एनकाउंटर के दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग हुई।

टॉयलेट में किया रेप 

जानकारी के अनुसार, आरोपी अक्षय शिंदे स्कूल में सफाईकर्मी के तौर पर काम करता था। वह 13 अगस्त 2024 को छात्राओं को लघुशंका के लिए लेकर गया, जहां उसने टॉयलेट में उनके साथ रेप किया। इस घटना के बाद राजनीतिक उफान तेज हो गया है। विपक्ष ने इसे फेक एनकाउंटर बताते हुए सवाल उठाए हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बदलापुर केस की पूरी कहानी; आरोपी की तीन शादियां, स्कूल में रेप…अक्षय शिंदे एनकाउंटर में कैसे हुआ ढेर?

अक्षय की तीन पत्नियां 

जानकारी के अनुसार, अक्षय शिंदे की तीन शादियां हुई थीं। सभी पत्नियां उसकी हरकतों की वजह से एक-एक कर छोड़कर चली गईं। इन्हीं में से एक पत्नी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बदलापुर केस में पुलिस की भूमिका पर शुरू से था शक…अक्षय शिंदे एनकाउंटर पर विपक्ष ने उठाए ये 5 सवाल

पुलिस का बयान आया सामने 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अक्षय शिंदे ने सहायक पुलिस निरीक्षक निलेश मोरे की कमर से रिवॉल्वर खींची और 3 राउंड फायर किए। जिसमें एक गोली मोरे की जांघ में लगी। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने अक्षय पर एक राउंड फायर किया। आरोपी का पोस्टमार्टम जेजे हॉस्पिटल में होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बदलापुर रेप कांड का दरिंदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग

First published on: Sep 23, 2024 09:06 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola