हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली मेट्रो में फिर भिड़ीं महिलाएं, भीड़ के बीच में चले थप्पड़; देखें वीडियो

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में हुए झगड़े का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आपस में भिड़ गई, वहीं मेट्रो में यात्रा कर रहे लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखाई दिए।

विज्ञापन

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई- झगड़े देखने को मिल जाते हैं। दरअसल दिल्ली मेट्रो में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। इसी बीच कभी कपल अजीबों-गरीब हरकतें करते हैं तो कई बार  मेट्रो में भयंकर मारपीट हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं आपस में  भिड़ जाती हैं।

दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच लड़ाई

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली मेट्रो लोगों से खचाखच भरी हुई है, जिसमें पैर रखना भी मुश्किल है। इसी बीच दो महिलाएं आपस में बहस करती दिखाई दे रही हैं। तभी ब्लैक एंड व्हाइट टॉप में खड़ी महिला ने दूसरी महिला को एक थप्पड़ जड़ दिया और अपने हाथों से उसके मुंह को दबाने लगी। मेट्रो में इतनी भीड़ होती है कि इस लड़ाई से उन्हें परेशानी होने लगी है और वह खुद को बचाते दिखाई दिए। वहां मौजूद कुछ लोग दोनों को शांत कराने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों महिलाएं शांत नहीं होती। मेट्रो में मौजूद किसी शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर शेयर कर दिया।


इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से X पर शेयर किया गया है। वीडियो अब तक 4 लाख से अधिक लोगों ने देखा। वीडियो देख लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि दुनिया की किसी भी मेट्रो के मुकाबले दिल्ली मेट्रो में सबसे ज्यादा शांत यात्री यात्रा करते हैं, मेट्रो में हर रोज फ्री में मनोंरजन और रियलटी शो देखने को मिल जाता है।

यह भी पढ़ें: कहां से गुजरेगा चक्रवाती तूफान, किन राज्यों में मचेगा कहर? खूब होगी बारिश, जानें IMD का Latest Update

एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो के कलेश पर पूरी फिल्म बन सकती है। दूसरे ने लिखा कि मेट्रो में इतनी भीड़ है, इन लोगों को लड़ाई करने के लिए जगह कैसे मिल जाती है? एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो अब लड़ाई का अखाड़ा बन गया है। एक ने लिखा कि आज मैंने भी दिल्ली मेट्रो में लड़ाई देखी। एक ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो बिग बॉस को भी फेल कर दिया है। एक ने लिखा कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीट और आरक्षित बोगी है, फिर भी लड़ाई कर रही हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें