Delhi Metro viral video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में हमेशा चर्चाओं में रहने वाली दिल्ली मेट्रो का एक ताजा वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया। लेकिन इस बार ये वीडियो दिल्ली मेट्रो में रील्स बनाने को लेकर नहीं बल्कि दिल्ली मेट्रो में भारी भीड़ के बीच एक टोपी पहने युवक की हो रही पिटाई के चलते वायरल हो रहा है। हालांकि, दिल्ली मेट्रो में मारपीट होना कोई नई बात नहीं है लेकिन हमेशा होने वाली मारपीट, बहसबाजी और स्टंट के बाद अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पहले बुजुर्ग से की मारपीट, फिर लोगों ने कर दी युवक की पिटाई
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में पहले टोपी पहने और फूलों के डिजाइन वाली शर्ट पहने एक युवक किसी बुजुर्ग शख्स को पीटता दिखाई दे रहा है। इस मारपीट के बीच में मेट्रो में ही मौजूद कुछ लोग उसे रोकने का प्यास करते हैं तो वह उनसे भी बहस करता हुआ नजर आ रहा है। मेट्रो में अन्य लोगों से हो रही बहस के बाद वहां मौजूद चार से पांच लोग उस युवक को चारों तरफ से घेर लेते हैं, जिनमें से कोई उसका हाथ पकड़ता है तो कोई उस युवक की गर्दन और फिर उस युवक की जम कर धुनाई की जाती है।
1 दिन में 70 हजार से अधिक लोगों ने देखा वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में घटना क दौरान आसपास बहुत सारे लोग दर्शक बन कर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जो लड़ाई का आनंद ले रहे हैं। आपको बता दें दिल्ली मेट्रो के अन्य वीडियो की तरह ही ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक यूजर की ओर से ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को बीते 23 अक्टूबर की रात 8.15 पर अपलोड किया गया था, जिसे एक ही दिन में 70 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि 800 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इसके साथ ही वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग अलग अलग तरह ससे प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines