हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi Metro Viral Video : एक दूसरे के बाल खींचे, जड़े थप्पड़...मेट्रो में महिलाओं के बीच खूब चले लात घूंसे

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग इस पर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के बीच मारपीट के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। शायद ही कोई हफ्ता या महीना ऐसा हो, जब मेट्रो में मारपीट ना होती हो। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें मेट्रो की महिला कोच में दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो यात्रियों से भरी हुई है। तभी दो महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच एक महिला ने दूसरी को थप्पड़ जड़ दिया, दूसरी ने भी पलटवार किया। इसके बाद तो एक दूसरे के बाल खींचकर लगातार थप्पड़ बरसने शुरू हो गए। अन्य महिला यात्रियों ने इस मारपीट को रुकवाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

काफी देर तक महिला यात्रियों ने जब बीच बचाव किया तो दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के बाल को छोड़ा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जिस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मजेदार टिप्पणी कर रहे हैं तो कुछ इस तरह की मारपीट बढ़ने पर चिंता जता रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जब पुरुष मारपीट कर सकते हैं, गाली दे सकते हैं, थप्पड़ बरसा सकते हैं तो महिलाएं पीछे क्यों रहें? एक ने लिखा कि आखिर इन लोगों को क्या हो गया है, जिनमें संयम ही नहीं है। कहीं भी मारपीट और लड़ाई झगड़ा शुरू कर देते हैं। एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो आजकल युद्ध स्थल में परवर्तित हो चुकी है। इसका मूल कारण ही दिल्ली वालों का हिसंक स्वभाव है।

यह भी पढ़ें : Viral Video: ना नंबर प्लेट और ना ही हेलमेट, बाइक पर उल्टी बैठी लड़की ने दिया फ्लाइंग Kiss

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दिल्ली वाले नोएडा और गुरुग्राम ऑफिस जाते हैं और नोएडा वाले गुरुग्राम दिल्ली जाते हैं, ऊपर से ऑफिस के टेंशन में लोग परेशान हैं, भीड़ भी बहुत हो गई है इसलिए इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली के लोगों के अंदर बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति चिंता का विषय है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें