Delhi Metro Bhabhi Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला मेट्रो स्टेशन पर डांस करती दिखाई दे रही है। महिला के डांस को देखकर कुछ लोग आपत्ति जता रहे हैं तो कुछ अश्लील बता रहे हैं। महिला मेट्रो स्टेशन पर ‘काले सूट’ गाने पर डांस कर रही है।
मेट्रो स्टेशन पर महिला ने किया डांस
वायरल वीडियो किस मेट्रो स्टेशन का है, इससे जुडी जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग महिला के डांस को आपत्तिजनक बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि डांस तो ठीक है लेकिन जगह गलत है। हालांकि यह वीडियो रियल है या AI से बनाया गया है, इसकी पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं।
वीडियो देख भड़के लोग
महिला का वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम, X , यूट्यूब समेत कई जगहों पर शेयर किया गया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आखिर दिल्ली मेट्रो में ये सब क्या चल रहा है? ऐसी हरकतों पर लगाम क्यों नहीं लग रही है?
देखिए वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक ने लिखा कि पॉपुलर होने के लिए आजकल लोग क्या नहीं कर रहे हैं? अगर दिल्ली मेट्रो का यही रवैया रहा तो किसी दिन ये लोग कुछ बड़ा काण्ड कर देंगे। एक अन्य ने लिखा कि इतनी बेशर्मी लोग कहां से लाते हैं भाई? कम से कम कुछ तो लिहाज करें। एक अन्य ने लिखा कि आजकल दिल्ली मेट्रो में इस तरह से स्वागत हो रहा है।
एक ने लिखा कि यात्रियों का मनोरंजन कर ही हैं, किसी का क्या जा रहा है? बस इनको परमानेंट कर देना चाहिए। एक ने लिखा कि हरकत के अलावा सब कुछ ठीक हैं, बस मेट्रो स्टेशन पर इस तरह के डांस नहीं करने चाहिए।
यह भी पढ़ें : पहले कटा चालान और अब पुलिस ने दर्ज किया केस, सड़क पर ‘अश्लील डांस’ करने वाली लड़कियों पर आफत!
जानकारी के मुताबिक वीडियो को @amisha_malik_professional_id नाम की इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया गया था, जिसके बाद यह वायरल हुआ और अब इस पर बवाल हो रहा है।
हाल ही में दिल्ली मेट्रो में होली खेलती दो लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ था। इन लड़कियों ने स्कूटी पर स्टंट भी किया था जिसके बाद नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32 हजार का चालान काट दिया था। चालान कटने के बाद लड़कियों ने कहा है कि उनके पास चालान भरने के लिए पैसे नहीं है, उन्होंने अनजाने में इस तरह की हरकत की थी।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
23 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines