Delhi Man Resignation Letter Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कभी वीडियो, कभी फोटो तो कभी लोगों की आपबीती, घटनाक्रम, हादसे, मजाक, प्रैंक सब कुछ आजकल सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए जाते हैं। अब लोगों के इस्तीफे भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। जी हां, एक शख्स का इस्तीफा वायरल हुआ है, क्योंकि इसमें उसने नौकरी छोड़ने की बेहद अनोखी वजह बताई है।
शख्स ने सैलरी के कारण नौकरी छोड़ी और बताया कि उसकी जितनी सैलरी है, उतने में वह एक स्मार्टफोन तक नहीं खरीद सकता। इसलिए उसने नौकरी छोड़ दी। वायरल लेटर में जहां युवक की निराशा झलक रही है, वहीं उसके द्वारा बताई गई वजह थोड़ी मजाकिया भी लग रही है, लेकिन इस्तीफे के स्क्रीनशॉट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
इस्तीफे में शख्स ने यह सब लिखा
HT की रिपोर्ट के अनुसार, इंजीनियरहब के सह-संस्थापक ऋषभ सिंह द्वारा यह इस्तीफा पोस्ट किया गया। ऋषभ ने ईमेल का स्क्रीनशॉट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, जिस पर यूजर्स प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कर रहे हैं। इस्तीफा टाइटल से लिखे गया लेटर एक सीधे-सादे नोट से शुरू होता है, लेकिन बीच में लेटर एक मजाकिया मोड़ ले लेता है।
इस्तीफा देने वाले ने लिखा कि कड़ी लगन और मेहनत के 2 शानदार वर्षों के बाद, ऐसा लगता है कि मेरी सैलरी, वेतन वृद्धि की उम्मीदों की तरह ही स्थिर बना हुआ है। iQOO 13 स्मार्टफोन को प्री-बुक करना चाहता था, जिसकी कीमत ₹ 51,999 है, लेकिन अपनी मौजूदा सैलरी से वह इसे वहन नहीं कर सकता था। मुझे चिंता है कि अगर मेरे पास भारत का सबसे तेज़ फोन खरीदने के लिए पर्याप्त वेतन नहीं है, तो मेरा करियर तेजी से कैसे आगे बढ़ेगा?
यह भी पढ़ें:Passport Ranking: भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत? जानें Henley की सूची में टॉप-5 में कौन-से देश
इस्तीफे पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया
रिपोर्ट के अनुसार, लेटर के आखिर में शख्स ने लिखा कि उसका आखिरी कार्य दिवस 4 दिसंबर 2024 है। उसने कंपनी को अनुभव के लिए धन्यवाद दिया। उसने यह वादा करते हुए ईमेल समाप्त किया कि उसकी जगह आने वाले शख्स को वर्क हैंडओवर सुचारू रूप से होगा। इस लेटर पर यूजर्स की टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट किया कि उसे फ़ोन दे दो और उसे अपने पास रखो।
दूसरे यूजर ने टिप्पणी की कि यह बहुत सहज था। एक ने कमेंट लिखा कि ऐसा लगता है कि यह फोन प्रमोशन ईमेल है। घाना के एक कर्मचारीके त्यागपत्र ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा था। इंस्टाग्राम पेज वॉल स्ट्रीट ओएसिस पर शेयर किए गए इस पत्र में कर्मचारी ने नई नौकरी जॉइन करने की घोषणा की, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि अगर चीजें ठीक नहीं रहीं तो वह वापस लौटने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें:मालकिन को Kiss करके भागा, फ्लैट में चोरी करने आया शख्स; आपबीती सुन चौंकी पुलिस
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
3 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines