IGI Airport Gold Smuggling in Bottle: दिल्ली एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। AIU की टीम ने सोना तस्करी करने के आरोप में एक यात्री को धर दबोचा। यात्री लगातार इन आरोपों से इनकार कर रहा था। मगर बाद में जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। बोतल के अंदर 35 लाख का सोना बरामद किया गया है।
सऊदी अरब से आई थी फ्लाइट
दरअसल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट लैंड हुई। फ्लाइट XY-329 सऊदी अरब की राजधानी रियाद से नई दिल्ली आई थी। इसी फ्लाइट में एक 32 वर्षीय यात्री सवार था। फ्लाइट की लैंडिंग के बाद ग्रीन चैनल से गुजरते हुए उसकी चोरी पकड़ी गई।
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंट हुईं सीमा हैदर तो सचिन ने ऐसे किया खुशी का इजहार, वायरल हो रहा है वीडियो
चांदी की परतों में सोना छिपाया
दरअसल आरोपी के बैग में रखी बोतल हद से ज्यादा भारी थी। ऐसे में पुलिस को उस पर शक हुआ। सामान की एक्स-रे जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध छवियां नजर आईं। ऐसे में जब बोतल तोड़ी गई तो हर कोई हैरान रह गया। इस बोतल में चांदी की परतें चढ़ी थीं और इसके अंदर सोना मौजूद था।
24 कैरेट सोना निकला
वीडियो में देखा जा सकता है कि चांदी की परत वाला सोने का टुकड़ा बोतल में छिपाया गया था। वजन करने पर पता चला कि इसका भार 467 ग्राम था। यानी यह सोना 24 कैरेट का था, जिसकी कीमत 34.67 लाख आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। खबरों की मानें तो यह आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो सऊदी अरब से अवैध तरीके से सोना लेकर भारत आया था।
यह भी पढ़ें- सनी लियोनी को भी मिलते थे महीने के एक हजार रुपये! पति का नाम पढ़ चौंक गए लोग
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
17 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines