Delhi Crime: सीसीटीवी फुटेज से खुली हत्याकांड की गुत्थी, महिला कर्मचारी संग बन गए थे अनैतिक संबंध

dfhg

नई दिल्ली: आदर्श नगर इलाके में कंपनी मालिक के अपनी महिला कर्मचारी से अवैध संबंध बन गए। शादी का झांसा देकर करीब दो साल उसने युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने अपने एक अन्य कर्मचारी को ही दो लाख में उसकी सुपारी दे दी। आरोपियों ने युवती की गला रेंतकर हत्या होने के बाद ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज से हत्याकांड की गुत्थी सुलझी है।

विज्ञापन

फुटेज में दो लोग दिखे

विज्ञापन

घटना 27 अगस्त की शाम 7 बजे की है। पुलिस को टिंबर मार्केट, आजादपुर, केवल पार्क में एक युवती गला रेंतकर हत्या करने की सूचना मिली। मृतका फाइनेंस कंपनी में टेलीकॉलर जॉब करती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे में दो लोग आते दिखाई दिए। एक व्यक्ति की पीठ पर बैग भी था। पुलिस ने कंपनी मालिक अनुज से गहनता से पूछताछ की।

युवती के पर्स में मंगलसूत्र 

विज्ञापन

छानबीन में मृतका के पर्स से मालिक अनुज का फोटो और मंगलसूत्र बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ में अनुज टूट गया। उसने बताया मृतका से उसके अवैध संबंध थे। शादी के लिए दबाव बनाने पर उसने कंपनी में काम करने वाले जयप्रकाश दुर्गा को दो लाख में हत्या की सुपारी दे दी। जयप्रकाश ने अपने दोस्त पंकज, श्याम, शरीफ़ और सुमित के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सुपारी की रकमद भी बरामद की है। अनुज पहले से शादीशुदा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ